{"_id":"7a00fb32ccf2d813b0ad0ee4a2b8c9b1","slug":"helicopter-a-b-form-to-bring-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर से ए-बी फार्म मंगाने का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर से ए-बी फार्म मंगाने का मामला
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव में हेलीकाप्टर से ए और बी फार्म मंगाने के मामले में तीन दिन की चुप्पी के बाद भाजपा हरकत में आ गई। शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने सोमवार को हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को फैक्स भेजा है। जिसमें सपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी घनश्याम लोधी का पर्चा खारिज करने का अनुरोध किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में सपा प्रत्याशी ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि ए और बी फार्म कौन लाया है। ये दोनों प्रपत्र तो सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने दिए हैं।
रामपुर-बरेली एमएलसी (स्थानीय प्राधिकारी) क्षेत्र के प्रत्याशी ने कहा कि डीएम की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन के नोटिस की जानकारी मिली है लेकिन प्राप्त नहीं हुआ है। हो सकता है घर पहुंच गया हो लेकिन ए और बी फार्म तो सपा अध्यक्ष ने दिए हैं। प्रत्याशी के इस जवाब के बाद पूरा दारोमदार सपा जिलाध्यक्ष पर जाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का पत्र बरेली पुलिस के मैदान में हेलीकाप्टर उतारकर सरकारी अधिकारी ने प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेताओं को दिया गया था। जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है, इसमें सपा सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होता है, भाजपा ऐसे कुकृत्य का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आयोग से उम्मीदवारी निरस्त करने का अनुरोध किया है। ताकि भविष्य में इस तरह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोका जा सके।