फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam on Lucknow highway for three consecutive days

लखनऊ हाईवे पर लगातार तीन दिन से भीषण जाम

Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Lucknow highway for three consecutive days
लखनऊ हाईवे पर लगा जाम।
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पिछले तीन दिन से जाम लगा हुआ है। हालांकि बीच बीच में कुछ घंटों के लिए जाम से थोड़ी राहत मिली, लेकिन फिर कई वाहन हाईवे पर खराब होने से हालात जस के तस हो गए। बुधवार को लगा जाम शनिवार रात को भी नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बुधवार को सुबह मीरानपुर कटरा की तरफ कई वाहन हाईवे पर खराब हो गए थे, इसके बाद से जाम लगना शुरू हो गया था। रात में जाम से कुछ राहत मिली, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह निर्माणाधीन हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास एक ट्रक पुलिया में फंस गया। उसके पास ही बरेली की ओर जा रहा एलपीजी सिलिंडर से भरा एक और ट्रक खराब हो गया। इसके बाद जाम बढ़ता चला गया। शुक्रवार रात तक वाहन रुक रुक कर निकलते रहे, लेकिन शनिवार को निर्माणाधीन हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास बरेली की तरफ एक लकड़ी से भरी ट्रॉली का पहिया निकल गया। शाम तक ट्रॉली हाईवे पर खड़ी रही। उधर बहगुल नदी के पुल से पहले शाहजहांपुर की तरफ भी एक ट्रक खराब हो गया। इस वजह से पूरे दिन हाईवे पर मीरानपुर कटरा की तरफ छह किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की तरफ सात किलोमीटर तक जाम लगा रहा। इस दौरान फतेहगंज फ्लाईओवर पर शाहजहांपुर की ओर जा रहा ट्रक खराब होने से हालात ओर भीषण हो गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग की तरफ से डायवर्ट करके जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

बहगुल पुल का टूटा हिस्सा अब तक नहीं हुआ सही
करीब डेढ़ वर्ष पहले बहगुल नदी के पुल पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समाहित हो गया था। इसके बाद इसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है, बल्कि जो हिस्सा टूटा है वहां पर पत्थर रख दिए गए हैं। इस वजह से पुल पर एक ही लेन चालू है। ऐसे में जब जाम लगता है तो इस पुल की वजह से हालात और भीषण हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों ओर पांच सौ मीटर सड़क गायब
हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब पांच सौ मीटर तक सड़क गायब हो चुका है। कुछ समय पहले गड्ढों में पत्थर भरकर औपचारिकता निभाई गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर गड्ढे जस के तस हो गए। गड्ढों से उठती हुई धूल के कारण दिन में भी वाहनों के आगे अंधेरा छा जाता है। इस वजह से भी वाहन आढ़े तिरछे एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो जाते हैं।

संपर्क मार्ग भी हो चुके हैं जर्जर
फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ की सड़कों की हालत बेहद जर्जर है, इसकी वजह से वाहन नीचे से नहीं निकल पाते हैं। लिंक रोड कसरक और जैतीपुर की हालत भी खस्ता है। इस वजह से इन मार्गों से भी वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। वहीं क्रॉसिंग के दिन भर में करीब दो सौ ट्रेनें गुजरने के कारण फाटक बार-बार बंद करना पड़ा है, इससे क्रॉसिंग पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed