Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health should be more important than bank balance: Dr. Rosie

बैंक बैलेंस से अधिक सेहत का ध्यान रखना चाहिए : डॉ. रोजी

Tue, 24 Nov 2026 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Nov 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Health should be more important than bank balance: Dr. Rosie
बरेली। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला अस्पताल से डाइटीशियन डॉ. रोजी जैदी ने छात्राओं को न्यूट्रीशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि बैंक बैलेंस से अधिक सेहत का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सेहत का नुकसान भरा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे जीवन एक पोषण डाइट बहुत आवश्यक है। सही समय व अनुपात में अच्छी डाइट नहीं लेने से डायबिटीज, पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) व पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे डाइट का महत्वपूर्ण रोल है, इसमें खास तौर पर किशोरावस्था में सही मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, वसा आदि बेहद आवश्यक हैं। अपने शरीर की समय-समय पर जांच भी करानी चाहिए। उन्होंने बताया कई बार हमारे शरीर में शुगर का स्तर सामान्य रहता है लेकिन एचवी1सी की जांच करानी चाहिए, इससे शरीर में यदि शुगर बढ़ने वाली भी है तो भी पता चल सकता है।
विज्ञापन




इसके अलावा कैल्शियम विटामिन टेस्ट कराना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इन दिनों सर्दियां बढ़ रही हैं, इसलिए प्यास नहीं लगती लेकिन पानी पीना उतना ही आवश्यक है, जितना कि गर्मियों में क्योंकि हमारा शरीर 90 प्रतिशत पानी से निर्मित होता है। इसलिए अपने भीतर पानी की कमी न होने दें। इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्य सुनीला मैसी व अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्राओं के सवाल-



सवाल - जब सर्दियों में प्यास न लगे तो कितना पानी पीना चाहिए। -ममता, कक्षा 11
जवाब- सर्दियों में प्यास लगे या न लगे, लेकिन पानी हमेशा पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। एक दिन में न्यूनतम सात से दस ग्लास पानी पी सकते हैं।



सवाल-सुबह नाश्ता नहीं कर पाती, स्कूल बिना खाए आती हूं, इससे कोई समस्या हो सकती है। -जॉयसी, कक्षा 11
जवाब-हमेशा नाश्ता करके ही घर से निकलें, क्योंकि रात के बाद सुबह शरीर को खाने की जरूरत होती है। रोजाना नियम बनाएं कि खाने के बाद ही घर से निकलेंगे। लंबे समय खाना नहीं खाने से डायबिटीज का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed