फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health services affected by work boycott.

Bareilly News: कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Tue, 13 Oct 2026 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Health services affected by work boycott.
बरेली। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। अधिकारियों के अनुरोध और आश्वासन को दरकिनार कर पांच सौ से ज्यादा कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ चले गए। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सिर्फ 1200 मरीजों का ही इलाज हुआ। पिछले सोमवार को यह आंकड़ा 2500 के करीब था।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में से ज्यादातर मौसम में बदलाव की वजह से सर्द-गर्म, बुखार, सिर दर्द, पेट और सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में थे।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में रक्त जांच और रेडियोलॉजी संबंधी जांच आम दिनों की तुलना में एक चौथाई पर सिमट गई। दवा वितरण के लिए इंटर्न फार्मासिस्ट और पटल प्रभारी के निर्देशन में आउटसोर्स कर्मियों का भी सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को संविदा डॉक्टर ओपीडी में बैठे लेकिन उनमें से कई कार्य बहिष्कार के समर्थन में रहे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने सेवा दी। एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने कहा कि नियमित डॉक्टर और स्टाफ सक्रिय रहा। जो भी मरीज आए, उन्हें परामर्श और दवाएं दी गईं।

--
मूक बधिरता के दर्जन भर आवेदनों की ऑडियोमट्री जांच
बरेली। सीएमओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में सोमवार को ऑडियोमेट्री और बेरा टेस्ट शुरू हुआ। बीते दिनों ऑडियोलॉजिस्ट चर्चित की तैनाती हुई तो उपकरणों से धूल साफ की गई। तकनीकी जांच के बाद अब इन्हें इस्तेमाल किया जाने लगा है। ईएनटी डॉ. जितेंद्र के मुताबिक पूर्व में जिन आवेदकों की जांच प्रस्तावित थी, उनमें से सोमवार को 11 लोग आए। इनकी जांच हुई। रिपोर्ट के आधार पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed