{"_id":"a9d01ebf14315c42496a6227d01670e5","slug":"health-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर के फ्रै क्चर को बता दिया मामूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर के फ्रै क्चर को बता दिया मामूली
बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में पैसे देकर मेडिकल रिपोर्ट में खेल का एक और मामला सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट में सिर में खतरनाक फ्रैक्चर आने के बाद भी डॉक्टर ने अपने बयान में इसे सामान्य चोट बता दिया। मामला सीएमओ तक पहुंचने पर पांच सदस्यीय पैनल गठित कर दिया गया है। जांच एसीएओ डॉ. मातादीन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह मामला भी बहेड़ी तहसील का है। देवरनियां के कनमन गौटिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने सीएमओ को बताया कि मारपीट के एक मामले में रुखसाना, इसराइल, इजराइल, इस्माइल और शराफत घायल हो गए थे। बहेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. प्रमोद शर्मा ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया था। इजराइल को सिर का एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। इजराइल के एक्सरे में सिर के फ्रंटल और टेंपरोरेल रीजन के साथ बाएं घुटने में फ्रैक्चर पाया गया लेकिन डॉक्टर ने इस फ्रै क्चर को सामान्य और जानलेवा नहीं बताया। इससे आईपीसी की धारा में भी बदलाव हुआ है और उनका केस कमजोर हो गया। उसने डॉक्टर पर पैसे लेकर गलत बयान देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
मेडिकल किताबाें में भी बताया खतरनाक फ्रै क्चर
शिकायत में मेडिकल किताबाें का आधार लेकर बताया गया है कि फ्रंटल और टेंपरोरेल रीजन में फ्रै क्चर जानलेवा होता है। फारेंसिक मेडिकल की मोदी, पारिख व टेलर की किताबाें में भी इस फ्रै क्चर को खतरनाक बताया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी बताते हैं कि सिर की हड्डी का टूटना खतरनाक हैै। टेंपोरोरेल रीजन पीछे और फ्रंटल रीजन आगे का भाग होता है, वहां चोट लगना और हड्डी टूटना प्राण के लिए घातक है।
विज्ञापन
कोट
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सिर में फैक्चर है, लेकिन डॉक्टर के बयान में इसे खतरनाक नहीं बताया गया है। सीएमओ की ओर से पैनल गठित कर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
डॉ. मातादीन, एसीएमओ