फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

तीन साल लगे फर्जी अस्पताल सीज करने में

Tue, 26 May 2015 12:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
 झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने में जिले का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किस तरह मेहरबान है इसका नमूना एयरफोर्स के पास चल रहे हिना क्लीनिक पर एकाएक हुई सख्ती से पता चलता है। ये सख्ती सीएम के आदेश पर हुई। तीन साल पहले इस क्लीनिक की जांच में ये साबित हो गया था कि इसके संचालक के पास कोई वैध डिग्री नहीं है। एसीएमओ ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दे दिए लेकिन कुछ नहीं हुआ। वही पुरानी शिकायत जब सीएम तक पहुंची तो मामले का संज्ञान लिया गया और मुख्यमंत्री के आदेश पर कमिश्नर इसे  सोमवार में सीज करा दिया है।
विज्ञापन

एयरफोर्स के पास जमशेद हिना क्लीनिक के नाम पर अस्पताल चला रहे थे। वर्ष 2013 में एक शिकायतकर्ता द्वारा जमशेद की शिकायत सीएमओ और एडी हेल्थ कार्यालय में की गई थी। जानकारी के मुताबिक जांच में जमशेद के पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं थी। बावजूद इसके वह अपनी दुकान चला रहा था। यही नहीं, गंभीर मरीजाें को क्लीनिक में भर्ती कर उनका इलाज भी किया जाता था। इसकी शिकायत के बाद 2013 में तत्कालीन एडी हेल्थ ने छापा मारा और जमशेद के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें के मुताबिक उनकी जांच में भी जमशेद के पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं पाई गई थी। फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई करने गए एसीएमओ डॉ. आलोक चंद्रा ने बताया कि वर्ष 2013- 14 में इसके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहीं शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा मुख्यमंत्री से शिकायत की गई तो वहां से कमिश्नर को संबंधित शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मामले को गंभीरता से लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सीज कर दिया।

विज्ञापन

- और भी चल रहे हैं फर्जी क्लीनिक
सीबीगंज में 41 फर्जी चिकित्सकाें की सूची इलाके के लोगाें द्वारा सौंपे जाने के बाद भी अभी तक सीएमओ कार्यालय की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इलाके के लोगों के मुताबिक इन चिकित्सकों ने छोटे- छोटे कमरों में अस्पताल खोल रखा है। जहां मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन--
‘वर्ष 2013 का मामला था यह। एडी हेल्थ ने जांच कर अस्पताल संचालक डॉ. जमशेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा था लेकिन कुछ हुआ ही नहीं। कमिश्नर के आदेश पर सोमवार को क्लीनिक सीज की गई है।’
डॉ. आलोक चंद्रा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed