फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

पानी की टंकी में मरे पड़े थे पांच बंदर

Sun, 10 May 2015 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 10 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल व्यवस्था के क्रम में एक चौंकाने वाला मामला शनिवार को सामने आया। फतेहगंज पूर्वी स्थित एडीशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पानी की टंकी में बंदर मरे हुए और उनके शव सड़ी हुई हालत में मिले। मामला तब खुला जब पानी काफी बदबूदार हो गया और लोगों ने इसकी शिकायत स्टाफ से की। आनन-फानन में टंकी की सफाई कर स्थानीय स्तर पर केंद्र पर तैनात चिकित्साधिकारियों से लेकर स्टाफ तक ने मामले को दबाने की कोशिश की। देर शाम अमर उजाला से इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने पड़ताल शुरू की तो पूरा ब्योरा पुष्ट हुआ। उन्होंने इस प्रकरण को गंभीर लापरवाही मानते हुए चिकित्सा प्रभारी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर इस पीएचसी के टैंक में पांच बंदरों के मरे होने की सूचना दी गई और कई दिनों से परिसर में रहने वाले कर्मचारी, मरीज और उनके तीमारदार बदबूदार पानी का इस्तेमाल करते रहे। लोगों ने आशंका दूर करने के लिए पानी टंकी पर जाकर देखा तो ढक्कन ही नहीं थे और बंदरों के शव क्षत - विक्षत हाल पानी में तैर रहे थे। फिर तत्काल चिकित्सा प्रभारी डा. संजीव दिवाकर को मामले की जानकारी दी और तब तक मरे बंदरों को टंकी से निकालकर सफाई कराई गई। सीएमओ डा. विजय यादव ने कहा कि एक दिन पहले गरमी से बेचैन बंदर पानी की टंकी पर चढ़े और उसका ढक्कन तोड़ दिया। दो बंदर उसमें नहाते हुए डूब कर मर गए। इस टंकी के पानी का उपयोग टाययलेट में होता है। बदबू आने पर शनिवार को टंकी साफ करा दी गई है और रविवार को टंकी पर नया ढक्कन लगाया जाएगा। दूसरी ओर स्थानीय भारतीय जनता युवा मोर्चा के वैभव पांडेय, अनिल कश्यप, प्रवीन गुप्ता, अरुण यादव, अजय कुमार, दीपक, अरविंद आदि ने पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed