{"_id":"617aa1b9a8bf5c75b42a770b","slug":"health-bareilly-news-bly46438446","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल ने दिया केरोसिन तो मलेरिया विभाग ने कराई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल ने दिया केरोसिन तो मलेरिया विभाग ने कराई फॉगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल परिसर में डेंगू के 11 रोगी मिलने के बाद आखिर फॉगिंग करा ही दी गई, लेकिन फॉगिंग कराने के लिए केरोसिन जिला अस्पताल से उपलब्ध कराया गया। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने जिला अस्पताल परिसर में फॉगिंग कराई। शहर में डेंगू का व्यापक प्रकोप है। अन्य स्थानों पर अब तक फॉगिंग नहीं कराई गई है।
जिले में इस बार डेंगू का व्यापक प्रकोप है। जिला अस्पताल परिसर में ही रहने वाले अस्पताल स्टाफ और उनके परिसर के 11 लोगों को डेंगू चपेट में ले चुका है। अस्पताल प्रशासन ने कई बार मलेरिया विभाग और नगर पालिका को फॉगिंग के लिए लिखा, लेकिन फॉगिंग नहीं हो सकी। मलेरिया विभाग ने पायराथ्रेम की फॉगिंग के लिए केरोसिन न होने की बात कही। दरअसल, एक लीटर पायराथ्रेम के लिए 19 लीटर केरोसिन की जरूरत होती है। विभाग के पास पायराथ्रेम दवा थी। ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से मलेरिया विभाग को केरोसिन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में फॉगिंग की। अब यहां मच्छरों का प्रकोप कुछ कम है।
सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम का कहना है कि नगर पालिका और मलेरिया विभाग को बार-बार लिखने के बाद भी फॉगिंग नहीं हो सकी। अस्पताल प्रशासन ने फॉगिंग कराने के लिए मलेरिया विभाग को केरोसिन उपलब्ध कराया है। इसके बाद यहां फॉगिंग कराई जा रही है। संवाद