फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

अभी फिलहाल थैलेसीमिया के मरीजाें को नहीं मिलेगी राहत

Fri, 24 Jan 2020 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Health
सीएमओ-सीएमएस कार्यालय के अफसर कुछ दिन खेलेंगे चिट्टी-चिट्ठी का खेल
विज्ञापन

दवाओं के टेंडर को हरी झंडी तो दे दी, फिर कहा कि खरीदने से पहले जैम पोर्टल देख लें
बरेली। थैलेसीमिया के मरीजों ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर दवा न मिलने पर हंगामा किया था। इस पर सीएमओ ने टेंडर को हरी झंडी देते हुए दवाएं मंगाने का आर्डर तो दे दिया, लेकिन फिलहाल मरीजों को राहत मिलने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दिख रही, क्योंकि अब अफसर आर्डर को लेकर कुछ दिन आपस में चिट्टी-चिट्ठी का खेल खेलेंगे।
सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बुधवार को दवाओं का आर्डर देने संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए, साथ ही यह भी कह दिया कि दवाएं खरीदने से पहले एक बार जैम पोर्टल चेक कर लें। इस पर सीएमएस कार्यालय का कहना है कि वह क्यों जैम पोर्टल देखें। सीएमओ कार्यालय ही दवाओं को जैम पोर्टल पर चेक करके उन्हें दवाएं खरीदने के लिए आदेशित करे। वह तो टेंडर में चयनित दवा कंपनियाें को केवल सप्लाई करने का आर्डर देंगे।
विज्ञापन

नियमत: किसी भी दवा के आर्डर देने से पहले जैम पोर्टल चेक किया जाता, उसके बाद ही दवाआें का आर्डर टेंडर के माध्यम से किसी अन्य कंपनी को दिया जाता है। बता दें कि छह माह से थैलेसीमिया के मरीज दवा को भटक रहे हैं। यहां बता दें कि पिछले छह महीने में दो बार टेंडर प्रक्रिया को इसी तरह छोटी-छोटी कमियां निकालकर रद्द किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्हाेंने टेंडर में पास दोनों कंपनियों से दवा खरीदने को कहा है। सरकारी आदेश भी है कि जैम पोर्टल से खरीदारी की जाएगी, इसलिए जैम पोर्टल पर भी देखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed