{"_id":"5e10c4018ebc3e8808339f30","slug":"health-bareilly-news-bly390625254","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकलने से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकलने से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप खिली तो सर्दी, जुकाम
और बुखार के मरीज घटे
- अस्थमा और जोड़ों के दर्द के मरीजों की नहीं घट रही संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मौसम साफ होने से जिला अस्पताल में आने वाले सर्दी, बुखार और जुकाम के मरीजाें में कमी आई है। वहीं अस्थमा और जोड़ों में दर्द के मरीज अभी भी पहुंच रहे हैं।
तीन दिनों से धूप खिल रही है। सर्द हवा भी रुकी हुई है। इससे सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों में कमी आई है। शनिवार को हुई ओपीडी में ऐसे मरीजाें की संख्या डेढ़ सौ से भी कम रही है, जबकि अभी तक चार सौ से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे थे। हालांकि अस्थमा, छाती में दर्द और जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या अभी घटी नहीं है। ऐसे में एक चेस्ट फिजीशियन के रिटायर होने से मरीजों को इलाज मिलने में भी देरी हो रही है।
बच्चा वार्ड में भर्ती हुई कार्डियोमेगाली से पीड़ित बच्ची
बरेली। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में तीन माह की मुस्कान पुत्री नरेश को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। शहर के मोहल्ला कालीबाड़ी निवासी बच्ची कार्डियोमेगाली बीमारी से पीड़ित है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसमें दिल का आकार बढ़ने लगता है और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
विज्ञापन
ठंड से अज्ञात व्यक्ति की मौत
बरेली। कैंट क्षेत्र के किला गेट से एक अज्ञात व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देख दो स्थानीय लोग उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाने वाले लोगों ने बताया कि वह उसे दो-तीन दिनों से फुटपाथ पर बैठा देख रहे थे। बेहोशी की हालत में देखा तो इलाज के लिए अस्पताल ले आए।