{"_id":"5dd2effa8ebc3e5491426ba7","slug":"health-bareilly-news-bly384530499","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम नितीश कुमार ने निर्देश दिए कि डेंगू के लक्षण और उपायों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लोगों को दी जाएगी। सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को समय पर दवाइयां और इलाज मुहैया कराया जाए। अस्पतालों के सभी वार्ड में खिड़की पर जाली लगवाई जाए।
डीएम ने बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया वह सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देने के साथ पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने पर बल दें। बुखार पीड़ित कोई बच्चा अगर स्कूल नहीं आ रहा है तो उसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाए। निगम को निर्देशित किया कि जिन-जिन जगहों पर अभी तक कूड़ा नही साफ हो पाया है उसे साफ कराया जाए और समय-समय पर फागिंग कराई जाए। मनोरंजन कर विभाग को निर्देश दिए कि रेडियो, एफ एम, केबिल टीवी पर समय-समय पर रोगों के बचाव व नियंत्रण की जानकारी दें और स्लाइड शो के माध्यम से सिनेमा हालों में प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक में सीडीओ, सीएमओ, बीएसए समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।