{"_id":"5dd2f00f8ebc3e548f557087","slug":"health-bareilly-news-bly3845158136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ करेंगे बच्चे की जांघ में सुई तोड़ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ करेंगे बच्चे की जांघ में सुई तोड़ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ब्लड सैंपल लेते वक्त बच्चे की जांघ में सुई टूटने के मामले में दंपती ने सोमवार को डीएम नितीश कुमार और सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल से शिकायत की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कारने को थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। सीएमओ ने जांच की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को दी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने भी सीएमओ से मुलाकात कर उनके सामने अपना पक्ष रखते हुए दंपती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी दंपती सचिन कुमार शर्मा और हेमलता शर्मा ने अफसरों को बताया कि तीन माह के बेटे लव्यांश को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। दंपती ने मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक बच्चों के अस्पताल में लव्यांश को दिखाया। एक सप्ताह इलाज के बाद भी बच्चे की तबीयत ठीक नहीं हुई तो रविवार दोपहर डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी। अस्पताल के बेसमेंट में स्थित लैब में दंपती बच्चे को लेकर पहुंचे और ब्लड सैंपल लिया। उसके बाद से ही बच्चा लगातार चीखे जा रहा था। दंपती ने बताया कि घर आने के बाद बच्चे का डायपर बदलने के दौरान उसकी जांघ में सुई धंसी हुई मिली। वहां से खून भी निकल रहा था। इसके बाद दंपती इसकी शिकायत करने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर लैब कर्मियों की गलती मानने के बजाय दंपती को कहीं शिकायत न करने को कहा। दंपती लैब कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई को तैयार नहीं हुआ तो दंपती लौट आए।
अस्पताल प्रबंधन ने भी रखा पक्ष
अस्पताल प्रबंधन ने भी सीएमओ से मिलकर अपनी बात रखी है। सीएमओ के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दंपती उन्हें ब्लैमेल कर रहे हैं। बच्चे की जांघ में सुई टूटने की बात गलत है। बच्चा भी स्वस्थ है।