{"_id":"5dc327d28ebc3e5b2a71b7bf","slug":"health-bareilly-news-bly3829824188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण पीड़ित चार वर्षीय मोहिनी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण पीड़ित चार वर्षीय मोहिनी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुपोषण से जूझ रही एक चार वर्षीय बच्ची की बुधवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मौत हो गई। वह एक नवंबर से पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती थी। बुधवार को ही उसे बच्चा वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
आंवला तहसील के गांव भमोरा निवासी राममूर्ति की चार वर्षीय बेटी मोहिनी कुपोषित थी। उसे इलाज के लिए एक नवंबर को जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती कराया। डॉ. करमेंद्र की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। डॉ. कमरेंद्र के मुताबिक बच्ची को जब भर्ती किया गया तो उसे एडिमा था। इसके अलावा निमोनिया भी थी। बुधवार को हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
क्या है एडिमा
जब शरीर के किसी अंदरूनी या बाहरी बाहरी अंग का आकार बढ़ने लगे या उसमें फैलाव होने लगे तो यह सूजन का रूप ले लेता है। इस सूजन को एडिमा कहा जाता हैं।