फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

कोख में पल रहे बच्चे के लिए भी खतरा बन रहा स्मॉग

Tue, 05 Nov 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। स्मॉग से मां की कोख में पल रहे बच्चे भी संकट के घेरे में हैं। स्मॉग में घुले घातक कणों के कारण गर्भवती को पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पा रही है। शरीर में आक्सीजन की कमी के चलते हीमोग्लोबिन भी घट रहा है। हीमोग्लोबिन और आक्सीजन की कमी अजन्मे शिशुओं के विकास में बाधा बन रही है। भ्रूण को पर्याप्त आक्सीजन न मिलने के कारण मानसिक विकार का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, शिशु का दम भी घुटने लगता है।
विज्ञापन

दरअसल, हीमोग्लोबिन खून में पाया जाने वाला वो खास प्रोटीन है, जो सांस लेते समय शरीर के अंदर जाने वाली आक्सीजन को हर अंग तक पहुंचाता है। हीमोग्लोगिन का सामान्य स्तर 12 से 16 ग्राम डेसीलेटर होता है। लेकिन प्रदूषण के कारण हवा भारी हो जाती है। इसके चलते मां को सांस लेने में तकलीफ होती है। सांस के साथ प्रदूषण के घातक कण मां के शरीर में प्रवेश करके रक्त नलिकाआें में जम जाते हैं। रक्त नलिकाओं के चारो ओर धूलकण जमने के कारण आक्सीजन का प्रवाह रुकने लगता है। यहीं से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य शिशु और खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए अधिक हीमोग्लोबिन की जरूरत होती है। ऐसे माहौल में गर्भवती को प्रदूषण के कारण उचित हीमोग्लोबिन और आक्सीजन नहीं मिल पा रही है। जिसका असर भ्रूण पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

खूब पानी पिएं, मास्क पहने गर्भवती
यह समय गर्भवती महिलाओं को और बच्चों के लिए बेहद संवेदनशील है। मां को अपने साथ बच्चे के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा करनी है। इसलिए मास्क जरूर पहने और पौष्टिक आहार लें। खूब पानी पिएं और जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। क्योंकि हीमोग्लोबिन घटा तो उसका सीधा असर बच्चे पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शशि गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ।
ये उपया करके बचें प्रदूषण से
गर्भवती महिलाएं घर और बाहर मास्क जरूर पहने।
भीड़भाड़ व जाम वाले इलाकों में जाने से बचें।
कोशिश करें कि घर से बाहर न जाना पड़े।
पौष्टिक व प्रोटीन युक्त भोजन करें।
भोजन में गुड़, मेवे, तुलसी, आंवला, विटामिन सी, अंजीर और एलोवेरा के जूस का प्रयोग करें।
स्मॉग से बचने के उपाय
मार्निंग वॉक पर ओस पड़ने के बाद ही निकलें।
खाली पेट न टहलें, संभव हो तो घर पर ही व्यायाम करें।
घर के आसपास धूल उड़े तो पानी का छिड़काव करें।
कार्यस्थल पर तुलसी, मनीप्लांट जैसे प्रदूषण सोखने वाले पौधे लगाएं।
बच्चे, बड़े सभी बाहर से घर आने पर आंखों को पानी से जरूर धोएं।
दमा, सांस के रोगी सुबह शाम घर से बाहर निकलने पर बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed