फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

मतलूब हुसैन मामला- परिवार ने मांगी जांच रिपोर्ट, अफसर टहला रहे

Tue, 15 Oct 2019 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। आयुष्मान योजना के तहत इलाज न मिलने से दीवानखाना के मतलूब हुसैन की मौत हो गई थी। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तो की, लेकिन परिवार को रिपोर्ट नहीं दी। अब परिवार के लोग रिपोर्ट मांग रहे हैं, लेकिन अफसर उनसे बहानेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार का आरोप था कि शहर के चार बड़े अस्पतालों में मतलूब हुसैन को इलाज नहीं मिला जिस कारण उनकी जान चली गई। अगर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच जाती। अस्पतालों पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठी। जिला प्रशासन के निर्देश पर जांच हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। अब परिवार ने कई जगह मामले की शिकायत की है। परिवार ने जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी तो बहानेबाजी कर दी गई। सीएमओ ने कह दिया कि वह बाहर हैं। जब लौट आएं तब बात करना। सीएमओ कार्यालय से भी उनको मायूस लौटना पड़ा। मृतक की बहन मालदा परवीन का कहना है कि सीएमओ ने पहले जांच रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब बहानेबाजी कर रहे हैं। उनको रिपोर्ट न तो दी गई और न ही दिखाई गई। वहीं सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल का कहना है कि वह लखनऊ हैं। लौटने के बाद परिवार के लोगों से बात करेंगे। उनको जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed