फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

एडी हेल्थ को जिला अस्पताल में मिलीं अव्यवस्थाएं, जताई नाराजगी

Tue, 17 Sep 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने रविवार को जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उनको यहां काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को सुधार के निर्देश दिए। कई मरीजों के बेड के गद्दे गंदे मिलने पर इनको बदलवाने और महिला अस्पताल से बुखार के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। शौचालयों की स्थिति बेहद बदतर थी। पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर एडी ने नाराजगी जताई। जिला और महिला अस्पताल के सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। नए महिला अस्पताल में बुखार के मरीजों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा बच्चों को संक्रमण हो सकता है। उन्होंने बंद पड़े पुराने अस्पताल के प्रसूता वार्ड में इन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीएस आर्य को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। यहां सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed