फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

छापे पड़े तो क्लीनिक छोड़कर खेतों में भागे झोलाछाप

Thu, 12 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली/भमोरा। झोलाछापों की लापरवाही से लगातार हो रही मौतों के चलते बिगड़ रही स्वास्थ्य विभाग की छवि सुधारने की कवायद बुधवार को शुरू कर दी गई। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भोजीपुरा और भमोरा क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में छापेमारी की तो झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर खेतों में भाग गए। इस मामले में थाना भोजीपुरा में 18 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भमोरा सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव ने बीसीपीएम सौरभ, फार्मासिस्ट नारायण हरि के साथ क्षेत्र के गांव कुसारी, आनंदपुर, पस्तौर, चिजंरी बाल किशनपुर, पर्खुनी, बाकरगंज, बेहटा लालच, भरताना आदि गांव में छापे मारे। भरताने गांव में बंगाली झोलाछाप विश्वजीत राय, बेहटा लालच में लल्लूराम, पस्तौर में राजेश, बाकरगंज में बंगाली आदि क्लीनिक छोड़कर खेतों में भाग गए। डॉ. गौरव ने सभी क्लीनिकों से दवाएं जब्त कर 24 घंटे में दुकानें बंद करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दी तहरीर
भोजीपुरा क्षेत्र के गांव इटौआ में अबरार, मझौआ में हरीश, लक्ष्मीयापुर में नंदलाल, बोहित में जयराम, सुरला में गुड्डू, जादोंपुर में आरएन गंगवार, आरिफ हुसैन, पकौनी में संजीव कुमार, मनीष कुमार, एम रजा, नया बाजार में राशिद, पुरानी बाजार में एमके विश्वास, नगरिया में भगवत, जुनैद, सेंथल रोड पर हकीम शेरी, जटौआ तौफीक, मॉर्डन विलेज में वोहित वाले के क्लीनिक पर छापा मारा गया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसीएमओ की ओर से थाना भोजीपुरा में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भोजीपुरा में 18 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। - डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed