फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

आंवला में सील हुआ तो रामनगर में खोल लिया अस्पताल

Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Health
आंवला (बरेली)। स्वास्थ्य विभाग की अफसरों की शह पर गैर जानकार लोग अस्पताल खोलकर मरीजों से उगाही कर रहे हैं। रामनगर में हाल ही में खोले गए लीलावती अस्पताल के मामले में ऐसा ही है। अस्पताल के संचालक का दूसरा अस्पताल दो महीने पहले तक आंवला में चल रहा था जो एक महिला की इसी तरह मौत के बाद जांच में गलत पाकर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. मनोज का जीवन ज्योति अस्पताल जुलाई माह के अंत में बंद कराया गया था। तब बिलौरी गांव की एक महिला की डिलीवरी के बाद उसे भी हीमोग्लोबिन कम बताकर खून चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिवार ने हंगामा कर रिपोर्ट कराई। मीडिया में इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो स्वास्थ्य विभाग को अपनी जांच में अस्पताल की खामियां दिखानी पड़ीं। तब एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद ही डॉ. मनोज ने हरिदासपुर में लीलावती जनरल अस्पताल खोल लिया। करीब महीने भर पहले अस्पताल का शुभारंभ हुआ। कहने को अस्पताल पर डॉ. अतुल सक्सेना का उनकी डिग्री के साथ बोर्ड लगा है पर किसी स्थानीय शख्स ने आज तक डॉ. सक्सेना को यहां बैठे नहीं देखा। अस्पताल में इलाज से लेकर प्रबंधन के सारे काम डॉ. मनोज करते हैं। उन पर क्या डिग्री है, इस बारे में वे खुलकर बताते भी नहीं। कहते हैं कि वे अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और देखरेख का काम ही करते हैं। हालांकि डॉ. इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पा रहे कि शनिवार को महिला का ट्रीटमेंट वे ही कर रहे थे और इसीलिए भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता करा दिया पर नहीं की कार्रवाई
- अस्पताल के बाहर मारपीट के मामले में डॉक्टर और पीड़ित पक्ष में आर्थिक समझौते के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बावजूद अस्पताल के खुलने, संचालन के कागजात, व्यवस्था और कानून हाथ में लेकर सड़क पर कोहराम काटने के मामलों में न तो किसी तरह की जांच और न ही कार्रवाई की गई। एसडीएम ने इसे स्वास्थ्य विभाग का मामला बता दिया तो सीओ का कहना था कि पीड़ित पक्ष की तहरीर न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई कराएंगे तो पुलिस कर देगी।


सीएमओ से लेकर एसीएमओ तक ने कन्नी काटी
- एक अस्पताल सील होने के बाद खोले गए दूसरे अस्पताल की वैधता जांचने को लेकर पूरा सेहत महकमा टालमटोल कर रहा है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के मुखिया सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला का कहना है कि अस्पताल की वैधता और शिकायतों पर कार्रवाई का काम वे नहीं देखते, इसकी जिम्मेदारी उन्होंने एसीएमओ को दे रखी है। उन्हीं के स्तर से जांच व कार्रवाई होगी। पहला अस्पताल सील करने वाले एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम का कहना था कि सीएमओ सर ने उन्हें अब दूसरे पटल का काम दे रखा है, इसलिए वे इस मामले में कुछ नहीं बता सकते। एसीएमओ डॉ. अशोक का कहना था कि अस्पतालों की जांच का काम उन्हें हाल ही में मिला है। इसलिए अस्पताल कौन सही है और कौन गलत है, ये अभी उन्हें सही से जानकारी नहीं है। कुछ समय में स्थिति समझेंगे तभी बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed