फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

... किसी को सांप न काटे- जिला अस्पताल में एंटीवेनम और एंटी टिटनेस इंजेक्शन खत्म

Tue, 03 Sep 2019 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ गया है। कई जगह सर्पदंश की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आप खुद को सुरक्षित रखें और सरकारी अस्पतालों से कोई उम्मीद न करें। क्योंकि जिला अस्पताल में एंटी स्नेक बाइट वेनम के इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। और तो और मेडिकल स्टोर पर भी इसकी उपलब्धता कम है। टिटनेस से बचाव का इंतजाम भी आपको ही करना होगा। क्योंकि एंटी टिटनेस का स्टॉक भी खत्म हो चुका है। जीवन रक्षक माने जाने वाले इन इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने से अस्पताल प्रशासन भी चिंता में है। अफसर सप्लाई में लेटलतीफी की वजह से इंजेक्शन की उपलब्धता कम होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में सांप अधिक निकलते हैं। सरकारी आंकड़ों की मानें तो हर साल सांप काटने से जिले में 60-70 लोगों की मौत हो जा रही है। इसके बाद भी सरकारी अस्पतालों में सांप काटने पर बचाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिला अस्पताल में एंटी स्नेक बाइट वेनम खत्म है। यहीं नहीं, जिले के 40 फीसदी मेडिकल स्टोर में भी यह उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के मुताबिक करीब माह भर से सांप काटने पर लगने वाला इंजेक्शन नहीं है। ऐसे में मरीजों को यह इंजेक्शन बाहर के स्टोर से खरीदकर लाना पड़ रहा है। हैरत यह कि अफसरों को एंटी स्नेक बाइट वेनम और टिटनेस के इंजेक्शन के खत्म होने की जानकारी ही नहीं है। जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सजगता पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन

लैब से सप्लाई होती है प्रभावित
उत्तर प्रदेश में सप्लाई किए जाने वाले इन इंजेक्शन का सत्यापन उत्तराखंड कसौली स्थित लैब से होती है। जहां से प्रमाणित होने के बाद ही इंजेक्शन के स्टॉक का वितरण शहर के मेडिकल स्टोर और रिटेल की दुकानों पर होता है। सूत्रों के मुताबिक आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन या दवाओं का प्रमाणीकरण तेजी से होता है और उनकी खेप वितरित कर दी जाती है लेकिन जरूरत के अनुसार मंगाए जाने वाले इंजेक्शन या दवाओं के प्रमाणीकरण में अक्सर लेटलतीफी होती है। जिसकी वजह से अबकी बार सप्लाई कम होने से ज्यादातर मेडिकल स्टोर पर भी ये इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप काटे तो क्या करें
- पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें, ताकि उसका रक्तचाप न बढ़े
- मरीज के शरीर से घड़ी, अंगूठी, चेन आदि गहने उतार लें
- पीड़ित व्यक्ति की कैसे भी करके आंख बंद न होनें दें
- सीधा लिटाकर रखें क्योंकि हलचल से जहर फैलता है
- हाथ में सांप काटे तो हाथ लटकाए रखें, ताकि जहर न फैले

एंटी स्नेक बाइट वेनम और टिटनेस खत्म हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इसे जरूरत के मुताबिक मंगाते हैं, खत्म हो गया है तो उसे मंगवा लिया जाएगा।
- डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस
मेडिकल स्टोर पर टीटी के इंजेक्शन हैं, एंटी स्नेक बाइट की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। केमिस्ट एसोसिएशन इसे उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।
- दुर्गेश खटवानी, अध्यक्ष, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed