फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

जिला अस्पताल- वार्ड में गंदगी पर भड़के तीमारदार, किया हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिला अस्पताल के सेप्टिक वार्ड में गंदगी और बदबू से परेशान मरीजों के तीमारदारों का गुस्सा रविवार को भड़क उठा। उन्होंने इकट्ठे होकर अस्पताल कर्मियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल कर्मी ने फाइल लेकर भागने का आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

लालफाटक के पास कांधरपुर निवासी 40 वर्षीय पप्पू के पेट में दर्द होने पर शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को सर्जिकल वार्ड में भर्ती पप्पू को सेप्टिक वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया। वह मरीज को लेकर सेप्टिक वार्ड में गए तो वहां काफी गंदगी थी। मरीज को दोबारा सर्जिकल वार्ड ले गए। वहां मौजूद स्टाफ ने मरीज को रखने ने मना कर दिया। सुभाषनगर शांति बिहार मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय मुनीश सेप्टिक वार्ड में भर्ती हैं। पत्नी मुन्नी देवी के मुताबिक कई बार कहने के बावजूद अस्पताल कर्मचारियों ने मुनीश की पट्टी नहीं की न कोई सफाई करने पहुंचा। गंदगी की वजह से वार्ड में रुकना मुश्किल है। महिला तीमारदार ने पट्टी करने के बदलेे 50 रुपये लेने का आरोप स्टाफ पर लगाया। दोपहर करीब दो बजे मरीज पप्पू व मुनीश समेत कई मरीजों के तीमारदार शिकायत करने सीएमओ कार्यालय गए, लेकिन रविवार की छुट्टी होेने से बंद था। तीमारदार लौटकर सेप्टिक वार्ड पहुंचे और गंदगी दूर करने के लिए हंगामा करने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक कर्मचारी मरीज की भर्ती फाइल लेकर भागने की बात कहकर रिपोर्ट लिखाने की धमकी देने लगा। इससे बौखलाए तीमारदारों ने हंगामा तेज कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तीमारदारों की शिकायत सुनने के बाद उन्हें समझाकर शांत किया। वार्ड में मौजूद स्टाफ से मरीजों की ठीक से देखभाल करने को कहकर लौट गए। इस संबंध में सीएमएस एके आर्या ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर गया था। स्टाफ से सही से सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed