{"_id":"cf2edb188130a0f47f3d7b3cff6577da","slug":"heaith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में महादान के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में महादान के लिए उमड़े लोग
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ अच्छा करने की खुशी कैसी होती है, कोई इन 156 लोगाें से पूछे। अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ने विश्व रक्तदान दिवस पर मौका दिया तो इनके पैर घर पर नहीं रुके और रक्तदान करने आईएमए हॉल चले आए। इनमें कई लोग ऐेसे भी थे जो पहली बार रक्तदान कर रहे थे। आईएमए की ओर से डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. पारुल और डॉ. जेपी सेठी के साथ उनकी पूरी टीम इस काम में लगी हुई थी। शनिवार को भी 116 लोगों ने रक्तदान किया है। इस तरह दो दिन में 272 लोग रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
पिता ने कहा तो बेटी भी आगे आई
शिविर में कई ऐसे परिवार दिखे जो पहली बार आए थे। पिता ने कहा तो बेटी भी रक्तदान के लिए चली आई। राधाकमल सारस्वत की बेटी तेजस्विनी सारस्वत ने पहली बार रक्तदान किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने अपनी बेटी आयुष अग्रवाल के साथ रक्तदान किया। उनकी बेटी चेन्नई से एमटेक कर रही है। उसे पता चला कि रक्तदान है तो वह भी रक्त देेने चली आई। तरुण अग्रवाल अपनी पत्नी शिखा अग्रवाल के साथ रक्तदान करने आए।
विज्ञापन
महिलाओं में भी दिखा गजब का जज्बा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार देश की 80 फीसदी से अधिक महिलाआें में हीमोग्लोबिन कम है। लेकिन, जिन 20 फीसदी महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा ठीक है, वे रक्तदान से पीछे नहीं रहीं। आईएमए में 24 महिलाओं ने रक्तदान कर साबित कर दिया कि वे किसी से पीछे नहीं हैं। सामाजिक संस्था चला रही सुमन उपाध्याय के साथ रीता मलिक, शालिनी शर्मा, मालती चतुर्वेदी, दीप्ति शर्मा, तेजस्वनी सारस्वत, अंशिका गंगवार, श्वेता सिंह, डॉ. रीता शर्मा, इशिता गुप्ता, नीतू, निशा जौहरी, ज्योति सिंह, आयुष अग्रवाल, हंसा शर्मा, शशि शर्मा, गुंजन शर्मा, अनिता गंगवार, गीता सिंह, विद्या सिंह, सीमा अग्रवाल और शिखा अग्रवाल शामिल रहीं।
विज्ञापन
फोटो
व्यापारियों के साथ तमाम संगठन जुटे
रक्तदान में उप्र उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने भी खूब सहयोग किया। 41 लोगों की टीम ने एक साथ रक्तदान कर मिसाल कायम की। अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी सुबह ही आईएमए पहुंच गए। युवा बरेली सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी, जुबैर खान, आगा जमील, मनोज सिंह और राजीव शर्मा ने भी रक्तदान में साथ दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से इंद्रदेव त्रिवेदी व विशाल शर्मा के नेतृत्व में 15 लोगाें ने रक्तदान किया।
फोटो
इस परिवार का हर शख्स ‘महादानी’
नरेंद्र सिंह के परिवार का एक-एक सदस्य रक्तदान करता है। बिजनेस मैनेजर के पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने वाले नरेंद्र के साथ उनकी पत्नी सुमन और बेटी श्वेता ने भी रक्तदान किया। उनकी बड़ी बेटी सूर्या सिंह ने नोएडा में तो छोटे बेटे ने अमेरिका में रक्तदान किया। नरेंद्र सिंह बताते हैं कि वह सात बार और पत्नी पांच बार रक्तदान कर चुकी हैं। बड़ी बेटी ने दो बार रक्तदान किया है। छोटे बेटे व बेटी ने पहली बार रक्तदान किया।
ये रहे हीरो
गौरव शर्मा, विशाल शर्मा, राजीव सामंतों, प्रदीप शमा, देवेंद्र शर्मा, राजेश पांडेय, संजय कुमार, रोसैत हुसैन, एसडे नीरज, वरुण रस्तोगी, कुनाल सोती, अमरीश मिश्रा, गौरव सक्सेना, शलभ गर्ग, जसवंत कुमार, महेश चंद्र, कृष्ण अवतार सक्सेना, आदित्य त्रिपाठी, अरुण कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, पवन शर्मा, सुशील शर्मा, शिखर रस्तोगी, चमन लाल शर्मा, तुषार भट्टाचार्य, नितिन शर्मा, घनश्याम अरोरा, रोहित अग्रवाल, अंकित प्रताप सिंह, विजय कुमार बंसल, आदेश सिंह, सुखपाल, नरेंद्र सिंह, राकेश सेठ, रोहित शर्मा, संदीप शर्मा, अमननवी खान, संजीव अवस्थी, सुरेश, कोपल अग्रवाल, अंशुमान प्र्रधान, संपूर्णा कश्यप, शुभम गंगवार, संजय गुप्ता, अंशु रस्तोगी, अमित कुमार मिश्रा, नगमन खां, सौरभ श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, मोहित मिश्रा, गजेंद्र तोमर, अरुण जायसवाल, सुनील, सूरज शर्मा, अजय अरोरा, राजीव लोचन शर्मा, मनोज बजरंगी, धीरज वैश्य, राहुल सक्सेना, सौरभ रस्तोगी, लक्ष्मण दास, प्रवीण अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, राजेश जसोरिया, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अजीत बाजपेई, आयुष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजेश छाबरा, डॉ. दिव्य अग्रवाल, अशोक मूरजानी, नवीन सुरपानी, प्रदीप रजनी, मुकेश कुमार, राकेश कोहली, शुभम गोयल, राके श कुमार, हंसा शर्मा, डीवीएस गुलाटी, इंदू गुलाटी, विवेक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सतेंद्र सिंह, जैनब, अशोक शर्मा, महेंद्र टिकयानी, सुमित बास, विकास अग्रवाल, संजीव पाल, शोभित रस्तोगी, मनोहर पुष्कर, हरीश शर्मा, गुलशन कुमार, चंद्रप्रकाश ठाकरे, दिनेश चंद्र कटियार, सचिन अरोरा, चमन कुमार, संचित अग्रवाल, मोहित जौहरी, प्रमोद नय्यर, अनिल श्रीवास्तव, नितिन पांडेय, करन लाल शर्मा, राहुल सक्सेना, ललित मौर्य, रेहान उस्मानी, अश्वनी शाही, सत्यम मिश्रा, आर्येंद्र खुराना, नईम मियां, पंकज आर्य, सचिन कनौजिया, सैय्यद जुबैर रजा, यश अशोक मालवीय, निमित अग्रवाल, दयानंद, शोभित जायसवाल, विद्या सिंह, गणेश कुमार, विकास गौर, सुभाष सिंह, अख्तर अली, कमलेश रस्तोगी, गौरव सक्सेना, अभिषेक कुदेशिया, नितिन जायसवाल, अनूप सक्सेना, सीमा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुरेंद्र महेश्वरी, तरुण अग्रवाल, शिखा अग्रवाल और परविंदर सिंह।
फोटो
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे सेवादार
जिला अस्पताल के खाली ब्लड बैंक में रविवार को रौनक आ गई। संत निरंकारी आश्रम के सेवादारों की मदद से 95 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। ब्लड बैंक में पिछले दिनों केवल सात यूनिट ब्लड बचा था। इसके बाद यहां रक्त की किल्लत चल रही थी। जिला अस्पताल के पैथालॉजी प्रभारी डॉ. यूबी सिंह के नेतृत्व में कमलेश त्रिपाठी व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर यहां काम किया। 71 पुरुष और 24 महिलाएं यहां रक्तदान के लिए आगे आए।
फोटो
इकबाल सिंह बाले और राजीव सिंघल सम्मानित
बरेली। विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए ब्लड बैंक की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 63 बार रक्तदान कर चुके इकबाल सिंह बाले और 83 बार रक्तदान करने वाले राजीव सिंघल को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर डॉ. आईएस तोमर, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगाें को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि किस तरह एक यूनिट खून चार लोगों की जिंदगी बचाता है। इस दौरान उन लोगाें को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने लगातार रक्तदान कर लोगाें की जान बचाई। कार्यक्रम में आईएमए ब्लड बैंक प्रमुख डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘मेरा जीवन बचाने के लिए धन्यवाद’ थीम बनाई है। इकबाल सिंह बाले लखनऊ कार्यक्रम में होने के चलते शामिल नहीं हो पाए, लेकिन 83 बार रक्तदान करने वाले राजीव सिंघल यहां मौजूद रहे।
आईएमए ने लांच की ब्लड बैंक वेबसाइट
बरेली। आईएमए ब्लड बैंक की ओर से रविवार को वेबसाइट भी लांच की गई। डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि वेबसाइट ‘आईएमएब्लडबैंकबरेली.कॉम’ पर जाकर तमाम जानकारियां पा सकते हैं। वेबसाइट पर फिलहाल शहर के सभी रक्तदाताओं की जानकारी होगी। रक्तदान की जानकारी और उसके तहत होने वाली जांचें व उसके फायदे भी होंगे। लोगाें की रक्तदान के प्रति गलत धारणाआें को तोड़ने के लिए भी इसमें जानकारी दी जाएगी। डॉ. उप्पल ने बताया कि आगे हम लोगाें से उनकी राय और सुझाव भी मांगेंगे। साथ ही अपने रक्तदाताआें को उनके जन्मदिन के दिन फोन कर बधाई देंगे।