फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Head constable shot from carbine during exercise in PAC in Bareilly

Bareilly: PAC के हेड कांस्टेबल को लगीं गोली, हालत गंभीर, प्रशिक्षण के बाद साथी की कार्बाइन गिरने से हुए फायर

Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल से मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। वहां जाकर एसएसपी अनुराग आर्य ने उनसे बात की है। अभी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
Head constable shot from carbine during exercise in PAC in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीएसी फायरिंग रेंज में अभ्यास से लौट रहे हेड कांस्टेबल के हाथ से कार्बाइन छूटी तो उससे हुए दो फायर हो गए। दोनों गोलियां साथी हेड कांस्टेबल सोबरन पाल के पेट से पार हो गईं। गनीमत रही जो उनकी जान बच गई। एसएसपी और पीएसी कमांडेंट ने निजी अस्पताल में घायल का हालचाल लेकर बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव एमा निवासी सोबरन पाल (58) पीएसी आठवीं वाहिनी बरेली में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी की ड्यूटी लखीमपुर खीरी में लगी है। वहां से कंपनी के चिह्नित स्टाफ को वार्षिक निशानेबाजी प्रशिक्षण के लिए बुधवार सुबह वाहिनी मुख्यालय बुलाया गया था। यहां फायरिंग बट पर अभ्यास के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे सोबरन व उनके साथी लखीमपुर खीरी वापस लौटने को गाड़ी में बैठ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके साथी हेड कांस्टेबल रामकुमार की कार्बाइन हाथ से छिटककर नीचे गिर गई। उससे अचानक ही दो फायर हो गए जो गोलियां सोबरनपाल के सीने के नीचे और पेट में बांयी ओर घुस गईं। इससे सोबरन चीखते हुए गिर गए। रामकुमार भी स्थिति से अवाक रह गए और साथियों संग उन्हें उठाया। क्वार्टर गार्ड रामनाथ राणा समेत पीएसी स्टाफ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें सेटेलाइट रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने परिवार को दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी राहुल भाटी निजी अस्पताल पहुंच गए। पीएसी कमांडेंट आकाश तोमर भी तत्काल यहां आ गए। अधिकारियों ने डॉक्टरों से बात करके एक्सरे व एमआरआई की रिपोर्ट देखी। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों गोलियां पार निकल चुकी हैं। रक्तस्राव रुक जाए तो खतरा ज्यादा नहीं रहेगा। अधिकारियों ने डॉक्टरों से कहा कि वह बेहतर उपचार करें, इसके लिए खर्च की चिंता न करें। अधिकारियों ने ही फोन से सोबरन के बेटे नीलेश को सूचना दी, वह दिल्ली में थे और बरेली रवाना हो गए।

घायल हेड कांस्टेबल के दर्ज हुए बयान
- एसएसपी ने फॉरेंसिक टीम व पुलिस भेजकर मौका मुआयना कराया। साथ ही एसएसपी व कमांडेंट ने घायल सोबरन के बयान दर्ज किए। एसएसपी के मुताबिक वीडियो पर दिए गए बयान में सोबरन ने बताया कि यह घटना महज इत्तेफाक थी। इसमें साथी का कोई कसूर नहीं है।


परिसर में प्रशिक्षण से लौटते वक्त साथी की कार्बाइन गिरने से हेड कांस्टेबल सोबरन पाल को गोली लगी हैं। सोबरन की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज कराया जा रहा है। - आकाश तोमर, कमांडेंट पीएसी, आठवीं वाहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed