फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He was sent to Malaysia on a tourist visa after taking Rs 4 lakhs

Bareilly News: चार लाख लेकर टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया मलयेशिया

Sat, 21 Jun 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
He was sent to Malaysia on a tourist visa after taking Rs 4 lakhs
पीलीभीत। वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर मलयेशिया भेजकर युवक से चार लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एजेंट ने एक्सचेंज (बदली गई मुद्रा) किए 80 हजार रुपये भी छीन लिए।पीड़ित ने डीएम-एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भिखारीपुर निवासी दिलकश ने डीएम और एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मई 2025 में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा निवासी युवक उसके घर आया था। युवक ने उसे व गांव के अफरोज से मलयेशिया में नौकरी लगवाने के बदले पांच लाख रुपये खर्च होने की बात कही। दोनों ने उसे फोन-पे के माध्यम से चार लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

तीन जून 2025 को आरोपी ने दोनों को मलयेशिया भेज दिया। वहां पहुंचकर पता चला कि उन्हें वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। आरोप है कि उनके एजेंट ने दोनों के एक्सचेंज किए हुए 80 हजार रुपये छीन लिए। पासपोर्ट छीनने का भी प्रयास किया। किसी तरह दोनों आठ जून को घर आए। इसके बाद आरोपी के घर जाकर रुपये मांगे। इस पर आरोपी, उसके भाई और एक अन्य ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed