फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He usurped the truck and wrote a false report of theft

Bareilly News: ट्रक हड़पकर लिखा दी चोरी की झूठी रिपोर्ट

Fri, 25 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
He usurped the truck and wrote a false report of theft
बरेली। ट्रक मालिक से शातिरों ने ट्रक खरीदकर उसकी किश्तें जमा नहीं कीं। आरोप है कि ट्रक गायब कर खुद ही ट्रक चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। ट्रक के मालिक ने जालसाजों पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी जैनुल आबदीन ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने एक ट्रक फाइनेंस कराया था। इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी शकील अहमद उर्फ गुड्डू ने ट्रक खरीदने के लिए संपर्क किया। शकील को ट्रक बेचते समय तय हुआ कि 42,850 रुपये की शेष 23 किश्तें शकील जमा करेगा। शकील ने ट्रक लेने के बाद किश्तें जमा नहीं कीं। ट्रक अपने नाम कराने को कहा तो शकील ने पीलीभीत गुड़सेना बक्श निवासी सहादत खां को भेजा और उसी के नाम ट्रक के कागज बनवाने के लिए कहा। सहादत के नाम ट्रक कराने के बाद शकील ने जैनुल से दूरी बना ली। दोनों ने ट्रक की किश्तें भी जमा नहीं कीं। किश्तें जमा करने का दबाव बनाया तो शकील और सहादत ने ट्रक कहीं गायब कर दिया। अलीगंज थाने में 2024 में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा झूठा पाए जाने पर सहादत के खिलाफ तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed