फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He must cut shirt

कुर्ता मोदी कट ही चाहिए

Mon, 13 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
He must cut shirt
He must cut shirt - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मोदी का स्टाइलिश कुर्ता इतना फेमस हो गया है कि किसी भी दल के नेता हों कहते हैं ‘कुर्ता मोदी कट चाहिए’। चुनाव आते ही कुर्ता सिलवाने वालों की लाइन लगी हुई है। शहर के अयूब खां चौराहे पर इकबाल टेलर दुकान के इकबाल भाई । बताते हैं कि अब 10 और 11 फरवरी को मुख्यमंत्री की सभा है इसके लिए अभी भी 20 कुर्तों की फिनिशिंग बाकी है। सुबह से फोन पर फोन बज रहे हैं। जितने भी बड़े नेता मंडल के हैं वे सभी इकबाल भाई से कुर्ते सिलवाते हैं। इकबाल बताते हैं कि  सपा के भगवत सरन गंगवार, भाजपा के डॉ. अरुण कुमार, राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह भी उनके सिले कुर्ते पसंद करते हैं। इकबाल कहते हैं कि पिछले सालों के मुकाबले आज भी काम कम नहीं हुआ है।  कुर्ते की डिजाइन में समय के साथ खूब बदलाव हुए। आज चाइनीज कॉलर और हॉफ से अधिक बाजूओं के कुर्ते चलन में हैं। इनका लोग नाम नहीं जानते तो मोदी कट वाला ही कुर्ता कहते हैं। चाहे किसी भी पार्टी का प्रत्याशी या कार्यकर्ता हो वह यही अपनी पसंद बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed