फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He murdered his friend for not giving him money to buy drugs.

Bareilly News: नशा करने के लिए रुपये नहीं दिए तो की दोस्त की हत्या

Thu, 09 Apr 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
He murdered his friend for not giving him money to buy drugs.
शाही। नशा करने के लिए रुपये न देने पर दोस्त ने गांव बीथम नौगवा निवासी आरिश खान उर्फ बाबू खान (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी गांववासी एजाज उर्फ गुड्डे को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसको जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव बीथम नौगवा निवासी आरिश खान 23 मार्च की शाम कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले लेकिन लौटे नहीं। तलाशने पर भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। 25 मार्च की रात में पड़ोस के गांव बहादुरपुर निवासी अरविंद शर्मा के गन्ने के खेत में आरिश का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। आरिश के पिता हनीफ खां ने 27 मार्च को थाने में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में आरिश के दोस्त एजाज उर्फ गुड्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एजाज ने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि आरिश दिल्ली से मजदूरी करके घटना से दो-तीन दिन पहले ही रुपये लेकर गांव लौटा था। उससे नशा करने के लिए खर्चा करने को कहा लेकिन आरिश ने नहीं किया। वह नशे के इंजेक्शन या स्मैक लेकर नहीं आया था, न ही उसने नशे के लिए रुपये दिए। इसी बात की खुन्नस निकालने के लिए उसने आरिश को बुलाकर डंडे से पीटा। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि एजाज की निशानदेही पर डंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed