{"_id":"697e647e7e62a54b930f3c7a","slug":"he-listed-the-benefits-of-raising-cows-and-appealed-to-people-not-to-let-their-animals-roam-freely-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-102756-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाय पालने के फायदे गिनाए, पशुओं को खुला न छोड़ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाय पालने के फायदे गिनाए, पशुओं को खुला न छोड़ने की अपील
Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। एक दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन शनिवार को विकासखंड फरीदपुर के पचौमी गांव में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर एवं गोपूजन करके किया।
उन्होंने कार्यक्रम में आए पशुपालकों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पशुपालकों से आह्वान किया कि वह मेले का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कुक्कुट विकास नीति 2022, मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आंवला में 10 करोड़ रुपये से पशु पॉली क्लीनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने गोवंश के संवर्धन को बढ़ाने तथा गोवंश को न छोड़ने की अपील पशुपालकों से की। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
मेले में जनपद बरेली के सभी उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्टॉलों पर उपस्थित रहकर पशुपालकों को आवश्यक जानकारी दी। मेले में कुल 4756 पशुओं का पंजीकरण हुआ। उनकी जांच करने के साथ ही बधियाकरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भधान, शल्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, ईशान ग्वाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सीडीओ देवयानी, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. मदन पाल सिंह, डॉ. मनमोहन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
--
ऋण देने के नाम पर परेशान करते हैं बैंक : एमएलसी
मेले में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बैंकों पर ऋण देने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि पशुपालकों को ऋण लेने में दिक्कतें आती हैं। इसको लेकर मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंच से ही सीडीओ देवयानी को बैंकों से वार्ता करने के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि पशुपालकों को ऋण लेने में दिक्कतें न आएं।