फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He became a fake inspector to marry his girlfriend, but did not leave the uniform even after getting addicted to it

Bareilly News: प्रेमिका से शादी की खातिर बना फर्जी इंस्पेक्टर, चस्का लगा तो नहीं छोड़ी वर्दी

Sat, 07 Jun 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
He became a fake inspector to marry his girlfriend, but did not leave the uniform even after getting addicted to it
बरेली। खुद को कभी थाने का तो कभी जीएसटी इंस्पेक्टर बताने वाले शहजाद को शुक्रवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहजाद को पुलिस ने उसकी पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके पकड़ा था, तब से वह बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन

आरोपी ने स्वीकार किया कि शादी की खातिर इंस्पेक्टर बनने का नाटक कर रहा था, जब लोगों ने उसे सम्मान दिया तो उसने वर्दी नहीं छोड़ी और युवाओं को कोचिंग में बैच लगाकर पुलिस की तैयारी कराने लगा।
विज्ञापन

बारादरी थाने में पिछले दिनों हाफिजगंज कस्बा निवासी इकरा ने रिपोर्ट कराई थी कि पड़ोस के ही शहजाद अहमद ने जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर निकाह किया था। जब शहजाद ड्यूटी पर नहीं गया तो उसे शक हुआ। इकरा के भाई ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि शहजाद फर्जी इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह सीने में दर्द का बहाना बनाकर 300 बैड के अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने यहां पहुंचकर शहजाद को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके पास से दो फर्जी वर्दी, स्टार, सीटी, दो नेमप्लेट, पुलिस का लोगो, पी कैप, वर्दी वाला फोटो लगा आईकार्ड, पुलिस आईकार्ड और दो फर्जी आधार बरामद किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed