{"_id":"323a3a97b48e0614bf4f042cdd7a1834","slug":"hcp-audio-chips-on-royal-station-bomb-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल भाड़ा हो कम, समय से पहुंचे माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल भाड़ा हो कम, समय से पहुंचे माल
बरेली
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अगले वित्तीय वर्ष के रेल बजट से उद्यमियों और कारोबारियों को बहुुत सी उम्मीदें हैं। हालांकि ऐसी ही उम्मीदें पिछले साल भी थी लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। उद्यमंी चाहते हैं कि ट्रेनों का भाड़ा न बढ़े और समय से माल पहुंचे। डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर की सुविधा बरेली को भी मिले। लुधियाना से कोलकता और मुंबई तक के लिए बने कोरिडोर का लाभ बरेली के लिए लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस बार उद्यमियों का जोर रेलवे स्टेशन, ट्रेन की बोगियों, रेलवे ट्रेक और लेट्रिन बाथरूम में साफ सफाई पर है।
उद्यमी मनोहर लाल धीरवानी का कहना है कि बरेली और उत्तराखंड से दक्षिण के लिए मालगाड़ियों में माल के लदान के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं। बरेली से फ्रेट कोरिडोर की सुविधा हो, जिससे कि माल जल्द से जल्द एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच सके। इस समय माल गाड़ी की स्पीड कम है, इसलिए दिक्कत आ रही है।
कारोबारी राजू खंडेलवाल का कहना है कि सरकार कहने को तो मालभाड़े में बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है लेकिन अनाज तथा अन्य खाद्यान्न के किराए की श्रेणी हर साल बढ़ा दी जाती है, जिससे स्वत: ही किराया बढ़ जाता है। माल गाड़ी देरी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहीं हैं। उन्हें समय से निर्धारित स्टेशन पर पहुंचने के लिए अलग से ट्रेक की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
भोजीपुरा इंडस्ट्रीयल स्टेट के अध्यक्ष अजय शुक्ला का कहना है कि यहां के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण के लिए मालगाड़ी की स्पीड बढ़नी चाहिए। प्लेटफार्म, ट्रेक तथा बाथरूम साफ सुथरे हों। यात्री सुविधा के लिए बुलेट ट्रेन संचालित हों। नान स्टॉपेज वाली ट्रेनों का बरेली में स्टोपेज निर्धारित किया जाए।