फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   haz yatra

इस साल हज यात्रा हुई मंहगी

Mon, 09 Nov 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
haz yatra
बरेली। हज यात्रा पिछले साल के मुकाबले काफी महंगी हो गई है। अजीजिया श्रेणी में 3.70 लाख रुपये और एनसीएनटीजेड श्रेणी में 5.25 लाख रुपये की फीस कर दी गई है। 2019 में यह शुल्क 2.36 लाख और 3.22 लाख था। पिछली साल भी फीस बढ़ी थी लेकिन इतनी नहीं, हालांकि कोरोना की वजह से बाद में हज यात्रा ही रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

आजम नगर कार्यालय पर हुई बिरादराने कुरैश सोसाइटी और ऑल इंडिया जामियातुल कुरैश की संयुक्त बैठक में महानगर अध्यक्ष शिरोज सैफ कुरैशी ने कहा कि कोरोना से लोग टूटे हुए हैं। अचानक से हज यात्रा की फीस बढ़ाना चिंता का विषय है। हर मुसलमान चाहता है कि एक बार जिंदगी में हज का फर्ज अदा करे। लिहाजा हज यात्रा सस्ती होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से यात्रा सस्ती करने की मांग की है। बिलाल कुरैशी ने कहा कि हज यात्रा को महंगा करना जन हित में नहीं है। बैठक में इसरार कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, इरफान कुरैशी, शाबान कुरैशी, शाहिद कुरैशी, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed