फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Having to make rounds to get ARV installed

Bareilly News: एआरवी लगवाने के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर

Tue, 11 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Having to make rounds to get ARV installed
बरेली। कुत्ते के हमले से जख्मी हुए लोगों को तीन सौ बेड अस्पताल समेत जिला अस्पताल में भी एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की कवायद शुरू हो चुकी है, मगर पीड़ितों को बिना वजह दौड़ाया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे कई पीड़ितों को 300 बेड जाने के लिए कह दिया गया। इसको लेकर वह आक्रोशित रहे।
विज्ञापन

आजमनगर निवासी शायना बी ने बताया कि उनके बेटे को पिछले सप्ताह कुत्ते ने काट लिया था। एआरवी की पहली डोज तीन सौ बेड अस्पताल में लगवाई थी। डॉक्टर ने अगली तीन डोज जिला अस्पताल में लगवाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह बेटे को दूसरी डोज लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। इमरजेंसी के डॉक्टर ने एआरवी न लगाने की बात कहकर तीन सौ बेड अस्पताल भेज दिया। एआरवी प्रभारी ने एआरवी लगाई। वहीं, सूफी टोला निवासी शीबू भी जिला अस्पताल से तीन सौ बेड अस्पताल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. अजय मोहन के मुताबिक इमरजेंसी में गंभीर जख्मी को एआरएस लगती है। जिन्हें हल्का जख्म है, उन्हें पुराने परिसर स्थित बर्न वार्ड में एआरवी क्लीनिक जाना पड़ता है। अगर डॉक्टर जबरन चक्कर कटवा रहे हैं तो गलत है। सही जानकारी देने के लिए कहा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed