फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Happy Holi with the city

होली की खुमारी से शहर सराबोर 

Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi with the city
Happy Holi with the city - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। शहर में जगह- जगह लोग अपने- अपने तरीके से इस त्योहार के आगमन पर मस्ती में डूब गए हैं। सराफा एसोसिएशन की ओर से कवियत्री सम्मेलन करके महिला कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं की बयार चलाई। वहीं उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह में गीत संगीत की महफिल जमी। अनाथालय के बच्चों के साथ भी होली खेलने वाले पीछे नहीं है। राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन और मानव सेवा क्लब की ओर से बच्चों को गुझिया, पिचकारी और गुलाल बांटकर खुशी मनाई।  
विज्ञापन


बही कविताओं की बयार... 
बरेली सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को होली की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन आयोजित किया। कवियों ने अपनी प्रस्तुती से सबका मन मोह लिया। मुंबई की विभा सिंह की पंक्ति मै वही सूखी जमीन, बिना तृण जल जीव के खड़ा कर सकती हूँ... तुम्हारे खिलाफ संजीव अस्तित्व का साम्राज्य तुम हार जाओगे...। हाथरस की मीरा दीक्षित ने सुनाया कि बांसुरी हो तो मैं चुरा लेती, प्यार के गीत गुनगुना लेती..., झोली खुशियों से भर गयी होती गर, तुझे हमसफर बना लेती...। वेद ऋचा बिलसी ने सुनाया कि हालात खुशगवार बनाती है चूड़ियों, दो दिलों की दूरियों को मिटाती हैं चूड़ियां, जब कोई फेंक देता है हाथों से तोड़कर रोती है खुद भी सबको रुला देती हैं चूड़ियां...। मऊ से प्रियंका राय, दिल्ली से अंजुम देहलवी ने कविताएँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में होली के गीत गाये गए ,फूलों की होली भी खेली गई। बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद, संजय आनंद, मुकेश मथुरा वाले व अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


पर्वतीय समाज की होली में पहाड़ का संगीत
उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से बारातघर में होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर लोगाें ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया। गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम की होली गीत होली खेली अवध में रघुवीरा... काहू के हाथ में ढोलक बाजै, काहू के हाथ में चीरा... लछिमन हाथों से ढोलक बाजै, राम जी के हाथों में चीरा... और मत मारो मोहन मोहे पिचकारी... अंगिया भीजै मेरी फुलवारी भी सुनाई। मीडिया प्रभारी माधवानंद तिवारी ने बताया कि खड़ी  होली में होलियार ढोल, मजीरा व अन्य वाद्य यंत्र के साथ भाव भंगिमा के साथ प्रदर्शन करते हुए नृत्य किया। बैठकी होली होलिका दहन के दिन चारों ओर घूमकर नृत्य करके मनाई जाती है। इस मौके पर समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष रॉयल पार्क में मथुरा से आई मंडली
आशीष रॉयल पार्क में कालोनी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मथुरा से आई राधा कृष्ण की मंडली ने मधुर गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और फूलाें की होली खेली गई। देर शाम तक चले कार्यक्रम में होली जैसा समां बना रहा। बिथरी चैनपुरी के विधायक वीरेंद्र सिंह इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

अनाथालय में मनायी होली
बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से आर्य समाज अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ होली मनायी गई। अवसर बच्चों को पिचकारी बांटी और गुझिया खिलायी। इससे बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी। बच्चों ने क्लब के सदस्यों के साथ होली भी खेली। इस अवसर पर सुरेंद्र बीनू सिन्हा, प्रमोद चंद्रा, सुधीर कुमार चंदन, शीला श्रीवास्तव, राज शर्मा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन की ओर से अमित भारद्वाज, सौरभ शर्मा, रतन, नितेश शर्मा, आमोद, आशुतोष, हिमांशु दिवाकर, आशीष मौर्य व अन्य शामिल रहे। 

सौहार्द से होली मनाने का संदेश 
सुभाष नगर में जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने लोगों को होली पर शराब पीकर झगड़ा न करने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि सौहार्द से साथ ही त्योहार को मनाए। सरदार महेंद्र सिंह चावला ने कहा कि होली पर बिल्कु ल नशा न करें। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि शराब से ही शरारत होती है।
इस मौके पर नुक्कड़ सभा हुई और पम्फलेट बांटे गए। जागरूक करने पार्षद आलोक तायल, फहीम, निहाल खान, गौरव चौधरी, नितेश सिंह, श्याम सिंह व अन्य शामिल रहे।

सरकारी कार्यालयों में होली मनाकर हुई छुट्टी 
सरकारी कार्यालयाें पर लोगों ने शुक्रवार को जमकर होली खेली। 11 मार्च को द्वितीय शनिवार की छुट्टी होने के चलते जनपद के बाहर से बरेली आकर कार्य करने वाले कई कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद ही कार्यालयों से चले गए। नगर निगम में कर्मचारी संघ की ओर से सतीश ऋषिवाल व जयपाल द्वारा सभी लोगों को गुलाल लगाया गया। दोपहर 12 बजे यहां के अधिकतर विभागों पर ताला लग गया। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में भी कर्मचारियों ने शाम 4 बजे होली खेली। विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कलेक्ट्रेट में भी होली खेली गई। 

कालीबाड़ी में भी हुआ फाग महोत्सव 
कालीबाड़ी में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृंदावन से आए गुरु गोपाल जी शर्मा ने भजन कीर्तन किया। राधा कृष्ण के होली गीत गाए। फूलों की होली खेली गई। काली देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी के विशंभर लोधी ने बताया कि देर शाम तक कार्यक्रम में सभी भक्तों ने खूब आनंद लिया। लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।  


समायोजित शिक्षामित्र नहीं मनाएंगे होली
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने इस बार होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में समायोजित शिक्षामित्राें को लेकर सुनवाई है। पिछले पांच माह से शिक्षामित्रों का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कोई शिक्षामित्र कैसे होली मना सकता है। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आएगा तब तक होली नहीं मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed