फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanif gave shelter to the form of Lord Hanuman in his house.

मिसाल : गुजर रही थी शोभा यात्रा...आंधी आई तो भगवान हनुमान का रूप धारण किए कलाकार को हनीफ ने अपने घर में दी पनाह

Sat, 07 May 2022 02:37 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Sat, 07 May 2022 02:37 PM IST
सार

देश में जहां शोभयात्राओं को लेकर हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं बरेली में बुधवार को सांप्रदायिक सद्भाव की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।

विज्ञापन
Hanif gave shelter to the form of Lord Hanuman in his house.
भगवान हनुमान के स्वरूप से आशीर्वाद लेते हनीफ। - फोटो : सचिन सैनी (अमर उजाला)

विस्तार

अलखनाथ मंदिर रोड पर परशुराम शोभायात्रा गुजर रही थी, तभी अचानक मौसम बदल गया और आंधी-बारिश शुरू हो गई। ऐसे में भगवान हनुमान का रूप धारण किए कलाकार और उनके साथी पास में ही रहने वाले हनीफ और गुड्डू के बुलावे पर उनके घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों ने उनसे सिर पर हाथ रखवाकर आशीर्वाद लिया और देश में अमन की दुआ भी मांगी। हनीफ ने बताया कि अल्लाह और ईश्वर एक हैं। यह हम इंसानों की फितरत है कि हम उन्हें अलग-अलग देखते हैं। मैंने भगवान हनुमान के स्वरूप से आशीर्वाद भी लिया और मुल्क की अमन और तरक्की के लिए दुआ भी मांगी।  
विज्ञापन


बारिश के बीच निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। देरी से निकलने के कारण शोभायात्रा के समय ही बारिश आ गई। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

परशुराम युवा मंच की ओर से दो दिवसीय भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के तहत बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ तुलसी मठ से मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष एके पांडे, जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। इससे पहले तुलसी मठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम और श्रीराम दरबार सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नाट्य मंडल के कलाकार भी विभिन्न स्वरूपों में शामिल होकर शोभायात्रा का बने रहे। आंधी और बारिश के बावजूद शोभायात्रा लगातार अपने पथ पर बढ़ती रही और सिविल लाइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तमाम जगहों पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में पंकज पांडे, अंशु सक्सेना, अनुराधा शर्मा, प्रतेश पांडे, विपिन शर्मा, मनोज वाजपेयी, तृप्ति शुक्ला, कीर्ति पांडे, वंदना पांडे, ममता वाजपेयी, तरुण मिश्र, विदर शंखधार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परशुराम सेना ने निकाली बाइक रैली
परशुराम सेना की ओर से भगवान परशुराम का जन्मदिन धूमधाम के साथ भगवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कड़ी में किला स्थित बाबा श्री अलखनाथ मंदिर से प्रदेश प्रमुख अर्जुन गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। बैंडबाजे की धुनों के बीच भगवान परशुराम के जयकारों के साथ रैली का आरंभ किया गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल लाइंस के श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।


मंदिर में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई। भव्य आरती और जयकारों के साथ पुष्प वर्षा भी की गई। तत्पश्चात लड्डुओं का भोग लगाकर परशुराम सैनिकों और भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद प्रदेश प्रमुख अर्जुन गुप्ता ने भगवान परशुराम के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें शस्त्र विद्या का विद्वान बताया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने आह्वान किया। रैली में परशुराम सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष माला गुप्ता, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह, विनय दीपक, जितिन कुमार, शिवांग, आयुष, बादल, अमित गुप्ता, रोहित कौल, सोने लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed