{"_id":"09f327b78ec301a15234035c774bfa65","slug":"hangama-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स ने आशा वर्कर को थप्पड़ मारा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स ने आशा वर्कर को थप्पड़ मारा, हंगामा
बरेली
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों का रक्त परीक्षण कराने के दौरान दो आशा वर्करों के बीच हुए झगड़े के दौरान पहुंची स्टाफ नर्स ने एक आशा को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद आशा वर्करों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
भुता ब्लाक के गनेश खेड़ा गांव की आशा वर्कर मंजू देवी और क्यारा ब्लाक की आशा वर्कर रूपदेई व बेबी शनिवार को कुछ प्रसूताओं के साथ महिला अस्पताल गई थीं। मरीजों का ब्लड टेस्ट कराने के दौरान रूपदेई और बेबी में कहासुनी हो गई। मंजू भी बेबी का समर्थन करने लगी। बाद में बेबी तो अलग हो गई लेकिन रूपदेई और मंजू के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच आई एक स्टाफ नर्स ने मंजू के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। मंजू ने जिला अस्पताल जाकर आशा वर्कर एसोसिएशन अध्यक्ष रामश्री गंगवार से शिकायत की। इस पर वह उपाध्यक्ष शिववती और कई और आशा वर्करों के साथ महिला अस्पताल पहुंच गईं और ओपीडी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख नर्स अपने कमरे में बंद हो गई। सीएमएस डॉ. स्नेहलता ने दोनों पक्षों को अपने दफ्तर में बुलाया जहां नर्स के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
---
दो आशा वर्कर के बीच विवाद हुआ था मगर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। - डॉ. स्नेहलता, सीएमएस महिला अस्पताल