{"_id":"66c927d15f8e922dd80096a9","slug":"hand-and-wrist-live-surgery-course-will-start-from-today-bareilly-news-c-4-lko1018-465425-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज से शुरू होगा हैंड एंड रिस्ट लाइव सर्जरी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज से शुरू होगा हैंड एंड रिस्ट लाइव सर्जरी कोर्स
विज्ञापन
- 24, 25 अगस्त को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में होगा आयोजन
बरेली। बरेली आर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार हाथ व कलाई की जटिल सर्जरी सिखाने के लिए 24, 25 अगस्त को हैंड एंड रिस्ट लाइव सर्जरी कोर्स आयोजित होगा। खुशहाली सभागार में शुक्रवार को कोर्स के संबंध में आयोजकों ने जानकारी साझा की।
एसोसिएशन अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के सचिव डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि कोर्स में देश, प्रदेश के करीब 250 हड्डी के डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली से डॉ. पीपी कोतवाल, गुडगांव से डॉ. विकास गुप्ता, कानपुर से डॉ. अजीत तिवारी बारीकियों को सिखाएंगे। बताया कि कोर्स के बाद हाथ में झुनझुनी, दर्द, जन्मजात विकृति, अविकसित अंगूठे, पैरालिसिस, जल जाने से विकृति, चोट, अकड़पन, चिपकी उंगलियां आदि समस्याओं का इलाज हो सकेगा।
इस दौरान कोर्स डायरेक्टर पुणे के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पंकज जिंदल, आयोजन समिति चेयरमैन डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. मनोज हिरानी, बीओए सचिव डॉ. आलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रवीन अग्रवाल, कोर्स के संयुक्त सचिव डॉ. प्रवीण गर्ग, डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो