फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half the village is getting electricity through poles.

Bareilly News: आधे गांव में बल्लियों के सहारे हो रही है बिजली आपूर्ति

Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Half the village is getting electricity through poles.
गनेशपुर में बल्लियों के सहारे चल रही लाइन से दुर्घटना का खतरा
बिजली निगम की कोताही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन

दुनका। तहसील क्षेत्र के गांव गनेशपुर के आधे हिस्से में बांस और बल्लियों के सहारे बिजली निगम ने बिजली कनेक्शन दे दिए हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वह बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गांव की आबादी तीन हजार से अधिक हैं, जिससे आधे गांव में बिजली के खंभे नही लगे हैं। लोग बांस बल्लियों के सहारे केबल डालकर कनेक्शन कराए हैं। इसके बावजूद काफी लोग बिजली कनेक्शन के लिए बचे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कनेक्शन न होने से 12 से अधिक परिवार के लोग अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रधान के पति मो. हनीफ, जाकिर अली, अतीक अहमद, फुरकान, सत्यपाल, देवेंद्र, जानकी प्रसाद, मोहर सिंह, श्यामलाल आदि ने भी खंभे लगवाने की मांग की है। जेई संतोष शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गनेशपुर के लिए खंभों का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। विभाग से संस्तुति होने के बाद बिजली खंभे लगाकर लाइनें ठीक करा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed