{"_id":"572b97cd4f1c1b0d745cd239","slug":"half-overthrown-by-rain-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी बारिश ने ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी बारिश ने ढाया कहर
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 06 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अाआंध्ाी में िगगिरा पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात आई आंधी और बारिश से शहर में आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे शहर की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बहेड़ी में एक पोल गिरने से किसान की मौत हो गई। आंधी और बारिश से जनपद में तीन सौ से ज्यादापोल धड़ाम हो गए। शहर में किसी तरह दोपहर तक सप्लाई बहाल हो गई लेकिन गांवों में ठप लाइनें शुरू नहीं हो पाई हैं। बिजली आपूर्ति शाम तक डगमगाई ही रही।
आंवला - में रेवती गांव से नलकूप संख्या 18 तक चार किलोमीटर लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कंधरपुर, जगतीरा, महमूदपुर, किशनपुर की ओर जाने वाली लाइन के पोल टूट गए। लाइन मैन जाहिद खां ने बताया स्टाक में उपकरण न होने से सप्लाई बहाल होने में एक हफ्ते का समय लगेगा। एसडीओ विक्रम गंगवार ने तहसील क्षेत्र में 70 पोल टूट कर गिरने की जानकारी दी। रहटुइया सब स्टेशन से अलीगंज सब स्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। कर्मचारियों को फाल्ट नहीं ढूंढे नहीं मिला।
सिरौली - कस्बे और गांवों की बिजली सप्लाई ठप रही। घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रामनगर और बरसेर में भी तेज हवा चलने से जर्जर लाइनें टूटकर घरों में गिर गईं। भागीरथ, केसी, नन्हे, प्रेमराज, लालता प्रसाद और ओमपाल के घरों में गिरे बिजली के तारों को शाम तक नहीं हटाया गया। रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
नवाबगंज में बिजली की सप्लाई बहाल न होने से पानी घरों में नहीं पहुंचा। हाफिजगंज में भी पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हुए। बढे़पुरा, काशीपुर, परेवा, बकैनिया, सुड़ियावा आदि गांवों में रात तक बिजली नहीं आई। मीरगंज में धनेटा-शीशगढ़ रोड के गनेशपुर मोड़ पर हाईटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे बिजली का खंभा चटखा तो कई खंभों के सैकड़ों मीटर तार टूट गए। धनेटा, फिरोजपुर, जुन्हाई, मिर्जापुर, बहादुरपुर, आनंदपुर, अक्सौरा, परतापुर, दुनका, सहोड़ा समेत दर्जनों गांवों की बिजली बुधवार आधी रात से ठप है। शीशगढ़ में आफताब अहमद के ईंट भट्टा से लेकर लखीमपुर गांव तक तारों ऊपर पेड़ गिरने बिजली सप्लाई ठप हो गई। कर्मचारियों ने शनिवार तक सप्लाई बहाली का दावा किया है।
बिजली पोल से दबा मिला किसान का शव
बहेड़ी। बुधवार रात आई आंधी और बारिश में बिजली का पोल गिरने से चका गांव के किसान की मौत हो गई। ये हादसा किसान के खेत से लौटते समय हुआ। किसान का शव बृहस्पतिवार की सुबह पोल से दबा मिला। हलका लेखपाल ने गांव जाकर छानबीन की। तहसीलदार ने मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
45 वर्षीय किसान मोहम्मद यूसुफ उर्फ छोटे रात करीब नौ बजे अपने खेत से लौट रहे थे। अचानक तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो खोजबीन की गई मगर उनका पता नहीं चल सका। सुबह खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने गांव के पास ही बिजली के पोल के नीचे उनका शव पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। तुरंत परिवार वालों को सूचना दी गई। प्रधान मोहम्मद वासिफ ने हलका लेखपाल को घटना की जानकारी दी। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किसान की पत्नी अनीशा बेगम के एक बेटा और छह बेटियां हैं। तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय ने दैवीय आपदा कोष से किसान के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।