फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half of the special trains of Northeast Railway changed their number to normal

पूर्वोत्तर रेलवे की आधी स्पेशल ट्रेनें नंबर बदलकर सामान्य हुईं

Thu, 18 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Half of the special trains of Northeast Railway changed their number to normal
ट्रेन - फोटो : istock
कोरोना से पहले वाला किराया लागू, जल्द बाकी ट्रेनें भी सामान्य होंगी
विज्ञापन

बरेली। कोरोना काल में ट्रेनों को दिया गया स्पेशल का दर्जा खत्म होने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने करीब आधी स्पेशल ट्रेनों के नंबर बदलकर सामान्य ट्रेन के तौर पर चलाना शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों में किराया भी कोरोना पूर्व की दरों पर लिया जा रहा है।
ट्रेनों के नंबर बदलने का काम रेलवे ने सोमवार से शुरू किया है जो एक सप्ताह में पूरा होगा। इसके तहत इज्जतनगर मंडल की करीब 60 ट्रेनों के नंबर बदले जाने हैं। अब तक काठगोदाम-हावड़ा, लालकुंआ-अमृतसर समेत दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के नंबर बदले जा चुके हैं। शेष ट्रेनों के नंबर बदलने का काम शनिवार तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया ट्रेनों के नंबर बदलने की प्रक्रिया के दौरान आरक्षण की वेबसाइट को बंद किया जाता है। रेलवे बोर्ड की ओर से रात 11:30 बजे से छह घंटे तक वेबसाइट बंद करने की इजाजत है। ज्यादातर प्रमुख ट्रेनों में स्पेशल व्यवस्था खत्म कर दी गई है। जल्द सभी ट्रेनों का संचालन कोरोना से पहले वाली व्यवस्था के तहत शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed