फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hadsa

पिकअप की टक्कर से टेंपो में सवाल नर्सिंग छात्रा की मौत

Thu, 19 Dec 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
hadsa
बरेली। बदायूं रोड पर तेजी से आ रही पिकअप ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। मंगलवार शाम हुए हादसे में टेंपो सवार नर्सिंग छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिशारतगंज थाने के गांव अदवासी के अमर सिंह की बेटी सरिता शहर के एक निजी नर्सिंग स्कूल की छात्रा थी। इन दिनों उसकी एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही थी। मंगलवार शाम टेंपो से अस्पताल से वह अपने घर लौट रही थी। टेंपो जब ढका मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे किनारे पर बैठी सरिता की मौत हो गई। कुछ दूसरे मुसाफिरों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जबकि टक्कर मारने वाली पिकअप लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने सरिता के मोबाइल से उसके परिवार को सूचना देकर बुला लिया। उन्होंने शव की पहचान कर ली, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed