{"_id":"674b820691eeced73b0ea604","slug":"gymnastic-players-will-get-hall-for-training-bareilly-news-c-4-bly1015-531930-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए मिलेगा हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए मिलेगा हॉल
विज्ञापन
बरेली। जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को अब प्रशिक्षण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। खिलाड़ी 60 लाख की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक जिम्नास्टिक हॉल में प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके लिए टेंडर हो गया है। 15 दिन में अधिकारी निर्माण कार्य शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब तक जिम्नास्टिक के खिलाड़ी बैडमिंटन हॉल के कोने में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसको लेकर उन्हें परेशानी होती। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने प्रस्ताव भेजा था। इसको मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
यह हॉल वेटलिफ्टिंग व बैडमिंटन हॉल के बीच में बनेगा। हर इंवेंट के प्रशिक्षण का हॉल में अलग स्थान बना हुआ होगा। अधिकारियों के मुताबिक यह जगह काफी समय से उपयोग में नहीं थी। इसी वजह से इसको चुना गया है।
विज्ञापन
जिम्नास्टिक हॉल को लेकर लगभग सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एग्रीमेंट बाकी है, जल्द ही इसको भी पूरा कर 15 दिनों में काम शुरू करा दिया जाएगा। - जग प्रवेश, सीडीओ
संवाद