फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sikh community will celebrate Diwali on ram mandir pran pratishtha

Ram Mandir: बरेली में राममय होंगे सभी गुरुद्वारे, रामलला के स्वागत में सिख समाज भी मनाएगा दिवाली

Sun, 07 Jan 2024 03:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में उत्साह है। इस मौके पर बरेली में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। मंदिरों के साथ शहर के सभी गुरुद्वारों को भी सजाया जाएगा। सिख समाज के लोग भी दिवाली मनाएंगे। 

विज्ञापन
Sikh community will celebrate Diwali on ram mandir pran pratishtha
संघ पदाधिकारियों ने सिख समाज के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने आराध्य श्रीराम के स्वागत के लिए बरेली के शहरवासी भी तैयार हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शहर के गुरुद्वारे भी राममय होंगे। सिख समाज भी दिवाली मनाएगा। मॉडल टाउन में सरदार एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत की  मौजूदगी में अमरजीत सिंह बख्शी ने घोषणा की कि 22 जनवरी को शहर के सभी गुरुद्वारों में प्रभु श्रीराम का गुणगान व आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन


विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने कहा कि जब भी समाज पर संकट आया, सिख समाज ने बलिदानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मानवता की रक्षा की है। अब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी सिख समाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एमपी सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को सिख समाज प्रभु श्रीराम के स्वागत में खुशियां मनाएगा। बैठक में ज्ञानी काला सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, डॉ. भूपेंद्र सिंह, अवतार सिंह, सोनू कालरा, मलिक सिंह कालड़ा, मनिंदर सिंह, सतविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री रामायण मंदिर में होगा संकीर्तन
माधोबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी दिनेश अरोड़ा ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 10 बजे गणपति आराधना, पूजन, हरिनाम संकीर्तन और शाम को सात बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। 22 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हरिनाम संकीर्तन और शाम को सात बजे से निष्काम संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन होगा। इस मौके पर मंदिर में सजावट की जाएगी और भगवान को सुंदर वस्त्र पहनाए जाएंगे। रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियों में बांटे पूजित अक्षत
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में तैयारी तेज कर दी हैं। राम सेवक लोगों को घरों तक पूजित अक्षत पहुंचाकर निमंत्रण देने में लगे हैं। शहर में चारों तरफ पूजित अक्षत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पॉश एरिया मॉडल टाउन और कॉलोनियों में भी राम सेवक पहुंच रहे हैं। इसमें रामदूतों ने घर-घर जाकर लोगों को अक्षत चित्र और अयोध्या में मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की। यह अभियान चंद्र नगर, विष्णुपुरी, कीर्ति नगर में चलाया गया। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने अभियान का प्रारंभ किया। कार्यक्रम में अभियान के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा, शीतल गुलाटी, गुलशन आनंद, पार्षद कुकी अरोड़ा, सीमा अरोड़ा, नेहा अरोड़ा, कमल गुप्ता आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed