{"_id":"65e4d5bb12890c2ea70cd326","slug":"guest-house-will-be-built-in-puraina-dham-with-rs-133-crore-aonla-news-c-183-1-sbly1007-102634-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1.33 करोड़ से पुरैना धाम में बनेगा अतिथिगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1.33 करोड़ से पुरैना धाम में बनेगा अतिथिगृह
Mon, 04 Mar 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। प्रदेश सरकार की बंधन योजना के तहत सिद्धस्थली पुरैना धाम में 1.33 करोड़ से अतिथिगृह का निर्माण कराया जाएगा। जल्द यहां काम शुरू होने की उम्मीद है।
रविवार को पालिका सभागार में चेयरमैन सैयद आबिद अली ने इसको लेकर जानकारी दी। बताया कि जल्द ही भूमि का चयन कर काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बजट देने के लिए भाजपा सरकार की तारीफ की। कहा कि सरकार भेदभाव के बिना हर क्षेत्र का विकास करा रही है। यहां सोलर सिस्टम लगाने के साथ एक बड़ा हॉल, रसोईघर आदि की व्यवस्था की जाएगी।
वाहनों के लिए पार्किंग भी बनेगी। काम पूरा होने के बाद बाहर से आने वाले लोगों को यहां ठहराने के लिए व्यवस्था करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले पालिका विस्तार के तहत पालिका क्षेत्र में शामिल हुए मोहब्बत गंज गौटिया गांव में 42 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की तारीफ की
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पिछले नौ महीने में पालिका के लिए 5.50 करोड़ से अधिक आवंटित हुए हैं। यह उनके पिछले कार्यकाल से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अबादानपुर, मोहब्बतगंज गौटिया सहित कई स्थानों पर जलनिकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। सभासद मधूसूदन सिंह, मोहम्मद अहमद, रामवीर प्रजापति, जितेंद्र चंद्रा, सूरज पाल मौर्य, दिनेश मौर्य, राधेश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।