{"_id":"680e941987e0df80b70a970f","slug":"gst-raid-on-ss-builder-rs-120-crore-deposited-documents-seized-bareilly-news-c-4-lko1064-628378-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएस बिल्डर पर जीएसटी छापा, जमा कराए 1.20 करोड़, दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएस बिल्डर पर जीएसटी छापा, जमा कराए 1.20 करोड़, दस्तावेज जब्त
विज्ञापन
बरेली। सरकारी निर्माण कार्यों का ठेका लेने वाली फर्म एसएस बिल्डर के राजेंद्रनगर स्थित कार्यालय पर रविवार को जीएसटी की एसआईबी रेंज बी बरेली की टीम ने छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि फर्म ने तीन वर्ष में 35 करोड़ की करदेयता के सापेक्ष सिर्फ 90 लाख टैक्स जमा किया। मौके पर ठेकेदार से 1.20 करोड़ जमा कराए गए।
एसआईबी टीम ने मौके से मिले कारोबार संबंधी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। 8.25 करोड़ के सकल टर्नओवर पर बकाया टैक्स का आकलन किया जा रहा है, जिसे बाद में जमा कराया जाएगा। जीएसटी अफसराें के अनुसार, टैक्स भुगतान से बचने के लिए फर्जी आईटीसी क्लेम दिखाया जा रहा था। दिल्ली में पंजीकृत बोगस, अस्तित्वहीन फर्मों से बोगस प्रपत्रों के आधार पर फर्जी खरीद दिखाकर टैक्स का समायोजन किया जा रहा था। सभी संदिग्ध प्रपत्रों को जब्त किया गया है। तथ्यों के आधार पर व्यापारी ने भूल स्वीकार कर 49 लाख रुपये की आईटीसी रिवर्स की। 71 लाख रुपये डीआरसी-3 के जरिये जमा किए। शेष देय कर का आकलन जब्त प्रपत्रों के आधार पर किया जा रहा है। इसे बाद में वसूला जाएगा।