फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST raid on businessman's firms, tax evasion confirmed on turnover of Rs 10 crore

Bareilly News: कारोबारी की फर्मों पर जीएसटी छापा, 10 करोड़ के टर्नओवर पर टैक्स चोरी की पुष्टि

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
GST raid on businessman's firms, tax evasion confirmed on turnover of Rs 10 crore
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित ध्रुव एम्यूजमेंट लिमिटेड (फन सिटी) पर जीएसटी के छापे में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की पुष्टि हुई है। जांच में दस करोड़ का टर्नओवर छिपाने का पता चला है। मौके पर कारोबारी से 45 लाख रुपये जमा कराए हैं। शेष करदेयता का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर चोरी की सूचना पर जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ओपी तिवारी के निर्देश पर सर्च वारंट समेत एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में दो डिप्टी कमिश्नर, छह असिस्टेंट कमिश्नर, चार राज्यकर अधिकारियों सहित 12 सदस्यीय टीम ने 20 पुलिस कर्मियों के साथ फन सिटी पहुंचकर शनिवार को दस्तावेजों की जांच शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, फन सिटी जिसका नाम ध्रुव एम्यूजमेंट लिमिटेड है, के एक ही जीएसटी नंबर पर वाटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, दो पेट्रोल पंप व अन्य सेवाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन

बताया कि फर्म ने सालाना करीब 53 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया है। इसमें 50 करोड़ को करमुक्त दिखाकर 38 लाख रुपये राज्यकर जमा किया है। ऑफिस इंचार्ज ने बताया कि कब, कितना, कैश कौन ले गया, ये रिकॉर्ड नहीं रखते। सभी दस्तावेज जब्त कर टैक्स चोरी का आकलन किया जा रहा है। छापा कार्रवाई के दौरान कारोबारी मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के माह भर पहले से एसआईबी टीम के सदस्य पहचान छिपाकर फन सिटी की रेकी कर रहे थे। पता चला कि वाटर पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 650 रुपये लेकर टिकट के बजाय कलाई पर एक बैंड बांधते हैं, जिसे निकलते समय लौटाना पड़ता है। लॉकर, कॉस्ट्यूम, पार्किंग आदि का बिल ग्राहक को नहीं देते। बिक्री का रिकॉर्ड छिपाकर 18 फीसदी की टैक्स चोरी कर रहे हैं। वाटर पार्क से निकलने वाले ग्राहकों की गिनती में पता चला कि एक दिन में 7.5 लाख मूल्य के 1,168 बैंड की बिक्री हुई। अफसरों ने ग्राहकों से बिल लेने की अपील की है।

एसआईबी टीम के मुताबिक, फन सिटी के इंचार्ज ने बैंक्वेट हॉल में पिछले सालभर में महज 10 आयोजन की बात कही। जबकि, इतने में बैंक्वेट हॉल का खर्च निकल पाना ही संभव नहीं। लिहाजा, बिजली निगम और अन्य संस्थानों से सूचना मंगाकर टैक्स चोरी का आकलन की बात कही। वहीं, पार्क के झूलों, एम्यूजमेंट पार्क आदि की कमाई अलग से है। काउंटर पर एक दिन में करीब 15 लाख रुपये कारोबार का पता चला। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों का आकलन किया जा रहा है। इससे अनुमानित टर्नओवर पर और अधिक टैक्स चोरी का पता चलने की संभावना है।

जीएसटी टीम रूटीन जांच के लिए आई थी। सर्वे कर लिया है। अगर कोई नोटिस देंगे तो जवाब दिया जाएगा। कोई टैक्स चोरी नहीं मिली है। - अनिल अग्रवाल, ध्रुव एम्यूजमेंट पार्क (फन सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed