फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gruesome jam all day at red gate .. barely able crossing

लाल फाटक पर पूरे दिन भीषण जाम.. मुश्किल से पार कर पाए क्रॉसिंग

Thu, 18 Mar 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gruesome jam all day at red gate .. barely able crossing
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

महेशपुरा क्रॉसिंग मरम्मत के लिए बंद होने के बाद बदायूं रोड का पूरा ट्रैफिक लाल फाटक की ओर डायवर्ट होने से पैदा हुई दिक्कत

विज्ञापन
बरेली। जैसा पहले से ही अंदेशा था महेशपुरा का रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत के लिए बंद होते ही लाल फाटक क्रॉसिंग पर ट्रैफिक बढ़ गया लिहाजा यहां पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। लिहाजा ट्रैफिक को लालफाटक से होकर गुजारा गया। इससे बुधवार को लाल फाटक पर पूरे दिन जाम के हालात रहे। लोगों को क्रॉसिंग पार करने में घंटा-घंटा भर का समय लग गया।
बरेली-चंदौसी रेल मार्ग के महेशपुरा क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए बुधवार से दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। इस क्रॉसिंग के बंद होने के बाद बदायूं की ओर से आने-जाने वाला पूरा ट्रैफिक लाल फाटक क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एकाएक ट्रैफिक बढ़ने से लालफाटक क्रॉसिंग पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लगती रहीं और लोग दिन भर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

महेशपुर क्रॉसिंग पर दो दिनों तक मरम्मत चलेगी लिहाजा गुरुवार को भी लाल फाटक क्रॉसिंग से गुजरने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बुधवार को सुभाषनगर की पुलिया पर यातायात का दबाव कम रहने से लोगों को जाम से राहत मिली। दरअसल महेशपुरा क्रासिंग की ओर से बदायूं की ओर आने-जाने वाले अधिकतर हल्के वाहन सुभाषनगर पुलिया होकर ही गुजरते हैं। बुधवार को महेशपुरा क्रॉसिंग बंद होने से वाहन पुलिया से होकर नहीं गुजरे। लिहाजा यहां सामान्य रूप से यातायात चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लाल फाटक पर ओवरब्रिज का काम पिछले चार सालों से चल रहा है। सेतु निगम ने यहां अपने हिस्से का करीब 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है, लेकिन रेलवे अपने हिस्से के पांच पिलर अब तक नहीं बना पाया है। रेलवे बेहद धीमी गति से काम करा रहा है। इससे लालफाटक पर अक्सर जाम लगा रहता है। ट्रेन निकलने पर जब क्रासिंग बंद होती है तो हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं।

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में जाम

फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने से बुधवार शाम छह बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की मगर कई घंटे बाद भी कामयाब नहीं हो सके। देर रात तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।

शाम छह बजे लखनऊ दिल्ली हाइवे पर हुलासनगरा क्रासिंग पर लगातार कई ट्रेनें निकलने से फाटक देर तक बंद रहा। जिसके कारण कुछ ही देर में वाहनों का जमावड़ा लगने लगा। वहीं जल्दबाजी के चक्कर में वाहनों के आमने सामने आ जाने से हालात और बिगड़ गए। थोड़ी ही देर में जाम फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज तक पहुंच गया। उधर मीरानपुर कटरा की तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। स्थिति भयावह होने पर फतेहगंज और मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और आड़े तिरछे वाहनों को एक साइड में करवाकर धीरे-धीरे निकलवाया। वहीं छोटे वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर की तरफ से और कसरक लिंक रोड से निकलवाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम से कुछ राहत मिली मगर फिर भी वाहन रेंग रेंग कर ही गुजरे। देर रात तक समस्या बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed