{"_id":"69dfecb602703ca076009caf","slug":"groom-electrocuted-during-wedding-preparations-dies-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106958-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी की तैयारियों के दौरान दूल्हे को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी की तैयारियों के दौरान दूल्हे को लगा करंट, मौत
Thu, 16 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/बरखेड़ा। शादी की तैयारियों के बीच नवाबगंज के गांव नवादा इकरार मुल्ला निवासी दूल्हे कमल किशोर (21) की बुधवार भोर में जान चली गई। 26 अप्रैल की उनकी शादी होनी थी। परिजनों के मुताबिक, कमल को अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता भजनलाल ने बताया कि मंगलवार की रात 10:30 बजे फोन पर उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा कमल घर में कमरों में सफाई कर रहा था। पानी की मोटर चला रखी थी। अन्य परिजन दूसरे मकान में थे। इस दौरान कमल करंट की चपेट में आने से हैंडपंप के चबूतरे के पास गिर गया। रिश्तेदार रचित ने कमल को अचेत देखा तो सूचना दी। उनको परिजन पीलीभीत के एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन जान नहीं बची।
कमल की मौत से परिवार में शादी की तैयारियां मातम में तब्दील हो गईं। घर में मोटर चलने से पानी भर गया था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि रचित के पहुंचने से करीब 25 मिनट पहले ही हादसा हो चुका था। कमल किशोर हापुड़ की एक कंप्यूटर कंपनी में कार्यरत थे। कमल किशोर के चचेरे भाई विनोद कुमार ने बताया कि कमल होनहार थे। पिता भजनलाल सदमे में हैं। भाई लंबू और बहन लक्ष्मी, निशा व भूरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फोटो 1 मृतक कमल किशोर का फाइल फोटो