फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groom detained for five hours following altercation over DJ songs

Bareilly News: बरात में डीजे पर गाने के विवाद में मारपीट, पांच घंटे हिरासत में रहा दूल्हा

Mon, 22 Jun 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:51 AM IST
सार

बरेली जिले के मिलक मझारा गांव में शनिवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट हुई, जिससे बरात में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दूल्हे समेत कई लोगों को थाने ले जाकर शादी कराई।

विज्ञापन
Groom detained for five hours following altercation over DJ songs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र के मिलक मझारा गांव में शनिवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। दूल्हे समेत कई लोगों को थाने ले गई, फिर अपनी निगरानी में शादी कराई।

विज्ञापन


बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नक्कासी गांव से शनिवार रात सुनील की बरात मिलक मझारा निवासी जयप्रकाश के घर आई थी। बराती अपने साथ रंगशाला और डीजे लेकर पहुंचे थे। इस दौरान गांव के विपिन, विवेक और सर्वेश ने डीजे पर अपनी पसंद के गाने बजाने के लिए कहा।
विज्ञापन


बरातियों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी फिर हाथापाई होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस बरातियों में शामिल सुरेंद्र पाल, शैलेंद्र, सुनील, पवन, नेकपाल, रतनपाल, सोनू और वधू पक्ष के मिलक मझारा निवासी विपिन पाल, विवेक, सर्वेश को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी 
गांव के पूर्व प्रधान चरण सिंह भी थाने पहुंचे। उनकी सुपुर्दगी में बरातियों को छोड़ दिया गया। दूल्हा सुनील करीब पांच घंटे हिरासत में रहा। उसे सुबह छोड़ा गया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्मे पूरी कराई गईं।


पुरानी रंजिश में माहौल बिगाड़ने पर चालान
विवाद करने के आरोप में रविवार को गांव निवासी विपिन, विवेक और सर्वेश का शांतिभंग में चालान किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के जयप्रकाश और कृष्णपाल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शादी समारोह में व्यवधान डालने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed