{"_id":"66c290a15acb914d7f0a48fd","slug":"greenpark-shooting-bullets-had-passed-through-the-heads-of-the-couple-bareilly-news-c-4-bly1015-462191-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनपार्क गोलीकांड : दंपती के सिर से आर-पार हो गईं थी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनपार्क गोलीकांड : दंपती के सिर से आर-पार हो गईं थी गोलियां
विज्ञापन
मॉडल टाउन श्मशान भूमि में भतीजे ने दी मुखाग्नि
बरेली। ठेकेदार आलोक तोमर और उनकी पत्नी रितु के शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर सुबह मॉडल टाउन श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आलोक के भतीजे तन्मय ने दोनों को मुखाग्नि दी। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
शनिवार को ग्रीन पार्क में ठेकेदार आलोक तोमर ने पत्नी रितु की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। दोनों के शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें दोनों को एक-एक गोली सिर में लगने की पुष्टि हुई। गोलियां खोपड़ी के आर-पार हो गई थीं। इन्हीं गोलियों की वजह से ज्यादा रक्तस्राव होने से दोनों की मौत हो गई थी।
तन्मय के पिता का भी कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार में अब वही वारिस बचे हैं। आलोक तोमर की मां भी तन्मय के परिवार के साथ रह रही हैं। अंतिम संस्कार में पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर व आलोक के साढ़ू कासगंज के सीओ सिटी विजय राणा भी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो