{"_id":"5d4dd0d88ebc3e6d243bd053","slug":"gree-india-bareilly-news-bly3718529153","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आने वाले कल को बचाने के लिए पर्यावरण बचाना जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आने वाले कल को बचाने के लिए पर्यावरण बचाना जरूरी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर धरा को हरा बनाने का संकल्प लेते हुए कैंट क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।
धोपा मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शासन ने वन महोत्सव कार्यक्रम के जरिये 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर दिया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के कार्यक्रमों को सफल बनाया जाना जरूरी है। पर्यावरण को बचाकर ही हम आने वाले बच्चों का भविष्य सुधार सकते हैं। इस मौके पर कई विधायक, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गांधी उपवन में पंचवटी बांटी गई। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तमाम संगठनों के लोगों ने आम, शीशम, महुआ, नीम, पीपल, बरगद, बबूल, अशोक सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए।