फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grappling competition held at Rohilkhand University

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई ग्रेपलिंग प्रतियोगिता, इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Thu, 14 Nov 2024 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें कई टीमों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
Grappling competition held at Rohilkhand University
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई ग्रेपलिंग प्रतियोगिता - फोटो : विश्वविद्यालय

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला व पुरुष ग्रेपलिंग प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें महिला वर्ग में नौ व पुरुष वर्ग में 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग नो-गी में 46 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मेंद्र गंगवार प्रथम, शिवम दिवाकर द्वितीय स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में उपेंद्र ने पहला, दुर्गेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


58 किलोग्राम भार वर्ग में विजय वीर प्रथम, 62 किलो भार वर्ग में लक्ष्मीकांत प्रथम, गगन वर्मा द्वितीय रहे। 66 किलों में देवा प्रथम, 70 में अभि प्रथम, 74 में रोहित देशवाल प्रथम, बादल द्वितीय स्थान पर रहे। 78 किलो ग्राम में जतिन, 82 में सचिन, 92 में प्रदुमन, 98 में हरविंद्र सिंह, 98 में प्रतीक विजेता रहे।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग गी प्रतियोगिता के 46 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम दिवाकर ने प्रथम, धर्मेंद्र ने द्वितीय, 50 में दुर्गेश प्रथम, उपेंद्र द्वितीय, 58 में विजय वीर प्रथम, 62 में हिमांशु प्रथम, लक्ष्मीकांत द्वितीय रहे। 66 किलोग्राम में राजेंद्र सिंह प्रथम, 70 में आयुष सिंह प्रथम, 74 में बादल कुमार प्रथम, रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 78 में सूर्या सिंह, 82 में सचिन कुमार, 86 में शारद कुमार, 92 में प्रखर कुमार, 98 में यश यादव, 98 में प्रति प्रथम, आकाश द्वितीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गी के 42 किलो ग्राम में सोनिका प्रथम
महिला वर्ग गी के 42 किलो ग्राम में सोनिका प्रथम, 46 किलो में रिशिका प्रथम, 50 में कृतिका प्रथम, 54 किलोभार वर्ग में नीलम प्रथम, दीपिका द्वितीय, 58 किलो भार वर्ग में बुशरा प्रथम, भूमिका द्वितीय, 66 में समीक्षा प्रथम, 70 में विशाखा प्रथम, 74 किलो में पुष्पांजली प्रथम, 82 किलो में खुशी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

महिला वर्ग नो-गी प्रतियोगिता में 42 किलो भार वर्ग में आकांक्षा ने प्रथम, सोनिका ने द्वितीय, 46 में रिशिका प्रथम, 50 में सिमरन प्रथम, कृतिका द्वितीय, 52 में तनु प्रथम, दीपिका द्वितीय, 58 में जिया प्रथम, भूमिका द्वितीय, 62 में तब्बू प्रथम, 66 में समीक्षा प्रथम, 70 में विशाखा प्रथम, 74 में पुष्पांजली प्रथम, 82 में खुशी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव व आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान योगेंद्र सिंह, व्रिकम सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडल के खिलाड़ी तय
प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बुधवार को कैंट साई सेंटर में मंडल स्तर के चयन आयोजित किए गए। इसमें 100 मीटर दौड़ में रुबी गंगवार, निशा मौर्य, 200 मीटर में रुबी गंगवार, सना, 400 मीटर में पूर्णिमा गंगवार, 800 मीटर में मानसी, 3000 मीटर दौड़ में शिवानी, रिले दौड़ में क्रांती व अक्षरा कुशवाह का चयन किया गया। वहीं ऊंची कूद में आकांक्षा, 100 व 400 मीटर बाधा दौड़ में तन्नु गंगवार, खुशबु, 800 मीटर रिले दौड़ में राधा, 1500 मीटर भाला फेंक में नीलम,  गोला व चक्का फेंक में पूजा कुमारी, लंबी कूद में अंशू, 3000 मीटर गोला फेंक में चाहत कुमारी का चयन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed